पवन भाई गुप्ता

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>मनुष्यता द्वारा परिवर्तित ११:५६, ६ अप्रैल २०२२ का अवतरण (→‎सन्दर्भ: अनुचित संदर्भ हटाया)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

पवन भाई गुप्ता (3 अप्रैल 1970) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह 13वीं लोकसभा में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज लोकसभा सीट से आर.पी.आई. (आ.) के उम्मीदवार भी रह चुके हैं।

पवन भाई गुप्ता
Pawan Bhai Gupta (2).jpg

जन्म साँचा:br separated entries
जन्म का नाम पवन भाई गुप्ता
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले)
साँचा:center

व्यक्तिगत जीवन

पवन भाई गुप्ता का जन्म 3 अप्रैल 1970 को उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद के मिठौरा में हुआ था। तब महाराजगंज जिले का क्षेत्र गोरखपुर जनपद का हिस्सा हुआ करता था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय चौधरी रामप्रसाद गुप्ता एवं माता का नाम स्वर्गीय सूर्यमुखी देवी था। उनकी शुरुआती शिक्षा-दीक्षा मिठौरा स्थित प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूल में हुआ।

उन्होंने महाराष्ट्र के यशवंत राव चौहान ओपन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। सामाजिक, राजनीतिक रूप से वह महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश में बहुत सक्रिय हैं। वह बुलंद इंडिया नाम से एक समाचार पत्र के संपादक भी रह चुके हैं।

राजनीतिक जीवन

पवन भाई गुप्ता ने अपने जीवन के शुरुआती दिनों में ही दलितों, शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, आदिवासियों और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए काम करना शुरू कर दिया था। 1985 में वह रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आ.) की विचारधारा से प्रभावित होकर डॉ. रामदास आठवले ( वर्तमान में केंद्रीय मंत्री) के साथ जुड़ गए। उन्होंने डॉ. रामदास आठवले के साथ पार्टी के लिए खूब संघर्ष किया। आर.पी.आई (आ.) की ओर से किये जाने वाले तमाम आंदोलनों, संघर्षों में वह डॉ. रामदास आठवले के साथ केंद्रबिंदु में रहते थे। वर्ष 2000 से 2007 तक वह आर.पी.आई. (आ.)  पुणे शहर के प्रभारी रहे। 2007 से 2012 तक उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी। 2019 में डॉ. रामदास आठवले ने उन्हें आर.पी.आई (आ.) में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। दिसंबर 2019 में उन्हें पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष की कमान संभाली।

अप्रैल 2014 में उन्होंने किसी कारणवश आर.पी.आई (आ.) से अलग होकर 'हमारी अपनी पार्टी' नाम से एक राजनैतिक पार्टी की स्थापना की। इस पार्टी के बैनर तले महाराष्ट्र में बड़े स्तर पर पवन भाई गुप्ता के नेतृत्व में कई आंदोलन हुए और लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके कुछ समय बाद वह आर.पी.आई. (आ.) से जुड़ गए।

पवन भाई गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज लोकसभा सीट से आर.पी.आई.(आ.) के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। वह चुनाव तो नहीं जीत सके लेकिन उन्होंने सीट से तीन बार से लगातार मौजूदा सांसद का खेल बिगाड़ दिया, जिससे सांसद जी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

2009 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पवन भाई गुप्ता के नेतृत्व में रिपब्लिकन डावी लोकशाही समिति ( RIDALOS) का गठन हुआ। जिसमें  आर.पी.आई. (आ.), समाजवादी पार्टी और अन्य दलों ने  मिलकर अपने गठबंधन उम्मीदवार उतारे, जिसके बाद  रिडालॉस 4 विधानसभा सीटें जीतने में सफल रही।

वर्तमान समय में पवन भाई गुप्ता आर.पी.आई ( आ.) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह लगातार पार्टी को उत्तर प्रदेश में मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। प्रदेश के तमाम मुद्दों को लेकर वह एक्टिव रहते हैं।

सामाजिक जीवन

पवन भाई गुप्ता समाजसेवा के क्षेत्र में बेहद सक्रिय हैं। उनका कार्य क्षेत्र महाराजगंज, गोरखपुर, लखनऊ, बस्ती, कुशीनगर, देवरिया सहित सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश हैं।

सन्दर्भ

[१] [२] [३] [४]