अतिङकोक मरु सिदब

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>अनुनाद सिंह द्वारा परिवर्तित १६:५३, १३ जून २०२० का अवतरण (नया पृष्ठ: सनमाही धर्म और मणिपुरी मिथकों में '''अतिङकोक मरु...)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

सनमाही धर्म और मणिपुरी मिथकों में अतिङकोक मरु सिदब (मेइतेइ मयेक लिपि : ꯑꯇꯤꯡꯀꯣꯛ ꯃꯔꯨ ꯁꯤꯗꯕ) या सलाइलेल सितप (ꯁꯂꯥꯏꯂꯦꯜ ꯁꯤꯇꯄ) या सलाइलेल सिदब (ꯁꯂꯥꯏꯂꯦꯟ ꯁꯤꯗꯕ) सर्वश्रेष्ठ देवता हैं जो ब्रह्माण्ड के रचयिता हैं। इन्हें 'सोररेन सिदब' भी कहते हैं जिसका अर्थ 'आकाश देव' है।

अतिङकोक मरु सिदब ही लाइङथौ सनमाहि तथा नोङसहाबा और पाखाङब के पिता और उनके स्रष्टा हैं। वे लेइमरेल सिदबि के पति हैं जो सनमाहि धर्म की सर्वश्रेष्ठ देवी हैं।