जस्टिन चैम्बर्स

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित २१:२६, १४ जून २०२० का अवतरण (Rescuing 5 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
जस्टिन चैम्बर्स
Justin Cambers 2014 (cropped).jpg
२०१४ में चैम्बर्स
जन्म जस्टिन विलमैन चैम्बर्स
११ जुलाई १९७०
स्प्रिंगफ़ील्ड, ओहियो, U.S.
व्यवसाय साँचा:flatlist
कार्यकाल १९९५–वर्तमान
जीवनसाथी केशा चैम्बर्स (१९९३)[१]
बच्चे

जस्टिन विलमैन चैम्बर्स (जन्म: ११ जुलाई १९७०)[२] एक अमेरिकी अभिनेता और पूर्व मॉडल है। ओहियो में पैदा हुए चैम्बर्स ने साउथ चार्ल्सटन के साउथहेस्टर्न हाई स्कूल से प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त की, और फिर बाद में न्यूयॉर्क के एचबी स्टूडियो में अभिनय का अध्ययन किया।[३] पेरिस में किसी मॉडलिंग स्काउट के संपर्क में आने के बाद चैम्बर्स ने मॉडलिंग जगत में कदम रखा। वह काल्विन क्लाइन, अरमानी और डॉल्ची और गब्बाना समेत कई फैशन ब्रांडों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।[४]

चैम्बर्स ने धारावाहिक ऐनदर वर्ल्ड में एक आवर्ती भूमिका के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, और १९९९ की कॉमेडी फ़िल्म लिबर्टी हाइट्स में एक सहायक भूमिका के साथ अपना फिल्मी करियर शुरू किया। २००५ में उन्हें एबीसी की मेडिकल नाटक श्रृंखला ग्रेज़ एनाटॉमी में डॉ एलेक्स करव के रूप में शामिल किया गया, जिससे उन्हें व्यापक मान्यता मिली और २०१७ में पीपुल्स चॉइस अवार्ड्स और स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स समेत कई पुरस्कार नामांकन भी प्राप्त हुए।[५]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:asbox