सानिया अंकलेरिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित १८:५४, १ सितंबर २०२० का अवतरण (Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.6)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
सानिया अंकलेरिया
चित्र:Saniya Anklesaria at launch of ‘Life’s Good’.jpg
'लाइफ्स गुड' के लॉन्च पर अंकलेरिया
जन्म महाराष्ट्र, मुंबई, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय अभिनेता
कार्यकाल २००९ से अब तक

सानिया अंकलेरिया एक अभिनेत्री है जो हिंदी फिल्मों, विज्ञापनों और टेलीविजन शो में दिखाई देती है। वह लोकप्रिय डिज्नी चैनल इंडिया सिटकॉम, द सूट लाइफ ऑफ करन एंड कबीर में मैक्स की अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं। वह बॉलीवुड की फिल्मों में भी दिखाई दीं, जैसे राउडी राठौर, राणजना और लाइफ गुड।[१][२]

जीविनी

सानिया अंकलेरिया का जन्म मुंबई, भारत में हुआ। उनके माता-पिता अंजलि गुप्ता और प्रमेश अंकलेरिया है। सानिया ने सात साल की उम्र में अपनी अभिनय करियर की शुरूवात करी, जब उन्होंने २००९ की ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान रायल पदमसी की सात दिवसीय अभिनय कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला पूरा होने पर उन्हें अपने पहले ऑडिशन में एक टेलीविजन शो के लिए चुना गया। सानिया ने चार साल की उम्र में नृत्य शुरू किया और फिर मुंबई में शियामक डावर की नृत्य कंपनी और ब्रायन अकादमी ऑफ डांस में नृत्य कक्षाएं शुरू कर दीं जिससे उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक रूप से कई पुरस्कार और प्रशंसा मिली।

२०१२ में, वह डिज़नी इंडिया की लोकप्रिय टेलीविजन श्रृंखला, द सूट लाइफ ऑफ करन एंड कबीर में मैक्स (करण और कबीर के दोस्त के रूप में) की अपनी भूमिका निबाई। उसी वर्ष, उन्होंने बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म राउडी राठौर के साथ बॉलीवुड स्क्रीन की शुरुआत की, जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार और अनुभवी अभिनेता यशपाल शर्मा शामिल थे।[३] उसी साल की शुरुआत में, उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अनंत महादेवन के लाइफ गुड, अभिनेता जैकी श्रॉफ और रजत कपूर के साथ मुख्य बाल अभिनेता की भूमिका निभाने के लिए चुना गया था।[४][५] २०१३ में वह एक और बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म रंजना में अभिनेत्री सोनम कपूर के बचपन की भूमिका निभाई।[६][७]

अंकलेरिया ने तेलेफिल्म आतंकवादी अंकल में मुख्य बाल भूमिका के रूप में काम किया, जो रोहित रॉय प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित अनुभवी अभिनेता रोनीत रॉय और टेलीविजन अभिनेत्री साक्षी तनवार की बेटी मिनी का किरदार निभाया। वह २०११ में क्राइम पेट्रोल के एक प्रकरण पर भी दिखाई दी है। उन्होंने डिज्नी टेलीविज़न हिट श्रृंखला बेस्ट ऑफ लक लककी में गुरी मल्होत्रा चरित्र निभाया।

फिल्मोग्राफी

साँचा:dagger Denotes films that have not yet been released
साल फिल्म अभियान
२०१८ बोम्बरिया साँचा:dagger फिल्म पिया सुकन्या द्वारा निर्देशित
२०१३ रंजना जोया हैदर का बचपन[८] आनंद.एल.राय द्वारा निर्देशित
२०१२ राउडी राठौर इंस्पेक्टर विशाल शर्मा की बेटी प्रभु देवा द्वारा निर्देशित
२०१२ लाइफस गुड मिस्टी अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित, आनंद शुक्ला द्वारा निर्मित
२०११ टेररिस्ट अंकल[९] मिनीिन रोनीत रॉय और साक्षी तनवार की बेटी सुदीपतो चट्टोपाध्याय द्वारा निर्देशित और रोहित रॉय प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित
२०११ अ कुईट नोएइस[१०] बाल नायक नीना श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित लघु फिल्म
२०११ पिली छत्री बाल नायक आरती कड़व द्वारा निर्देशित लघु फिल्म

टेलीविजन

साल धरावाहिक
२०१५ बेस्ट ऑफ़ लक निक्की
२०१५ सुपरकॉप्स वस सुपरविल्लैंस
२०१३ द सुइट लाइफ ऑफ़ करण और कबीर (सत्र २)
२०१२ द सुइट लाइफ ऑफ़ करण और कबीर (सत्र १)
२०११ बेस्ट ऑफ़ लक निक्की
२०११ क्राइम पेट्रोल

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ