ऐक्टीनोबैक्टीरिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित ०३:४८, १६ जून २०२० का अवतरण (Rescuing 2 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomy
ऐक्टीनोबैक्टीरिया
Actinobacteria
Actinomyces israelii.jpg
सूक्ष्मदर्शी में ऐक्टीनोमाइसीस इज़राइली
Scientific classification
वर्ग

ऐक्टीनोबैक्टीरिया (Actinobacteria) ग्राम-धनात्मक बैक्टीरिया का एक जीववैज्ञानिक संघ हैं। यह जल और थल दोनों पर उगते हैं, और इनका मानवों के लिए बहुत आर्थिक महत्व है क्योंकि कृषि और वन दोनों मृदा (मिट्टी) में ऐक्टीनोबैक्टीरिया द्वारा दिए गए योगदानों पर निर्भर हैं।[१]

धरती में ऐक्टीनोबैक्टीरिया की कुछ जातियाँ फफूंद की तरह मृत जीवों के शरिरों के कार्बनिक पदार्थों को तोड़कर खाद बना देती हैं, जिसके अणु वनस्पतियों का पोषण करते हैं। ऐसे ऐक्टीनोबैक्टीरिया कोलोनियाँ बनाकर अपने माइसीलियम फैला देते हैं। कुछ ऐक्टीनोबैक्टीरिया जातियाँ (जैसे कि फ़्रैंकिया) वनस्पतियों की जड़ों में सहजीवी बनकर रहते हैं और वनस्पतियों से आहार पाकर उन्हें बदले में नाइट्रोजन पहुँचाते हैं। लेकिन कुछ अन्य जातियाँ ऐसी भी हैं जो अन्य जीवों में रोगकारक हैं।[२]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite journal
  2. C.Michael Hogan.. 2010. Bacteria. Encyclopedia of Earth. eds. Sidney Draggan and C.J.Cleveland, National Council for Science and the Environment, Washington DC स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।