ओरोसिरियाई कल्प

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित ०४:०७, १६ जून २०२० का अवतरण (Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

ओरोसिरियाई कल्प (Orosirian Period) पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास में एक कल्प था, जो आज से 205 करोड़ (यानि 2.05 अरब) वर्ष पहले आरम्भ हुआ और 180 करोड़ (1.8 अरब) वर्ष पहले अंत हुआ। यह पुराप्राग्जीवी महाकल्प (पेलियोप्रोटेरोज़ोइक, Paleoproterozoic) का एक कल्प था। इस से पहले राएसियाई कल्प (Rhyacian) चल रहा था और इसके बाद में स्टाथेरियाई कल्प (Statherian) आया।[१] इस काल के अंत तक कोलम्बिया अधिमहाद्वीप बन चुका था, और इस कल्प के द्वितीय अर्ध में पर्वतन (पर्वत निर्माण) की प्रक्रिया ज़ोरों पर थी।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ