साकिब सलीम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित १८:५१, १५ जून २०२० का अवतरण (Rescuing 3 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
साकिब सलीम
Saqib Saleem walks the ramp at the Lakme Fashion Week 2018.jpg
2018 में साक़िब
जन्म साक़िब सलीम कुरेशी
8 April 1988 (1988-04-08) (आयु 36)
दिल्ली, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय अभिनेता और मॉडल
कार्यकाल 2011 – वर्तमान
ऊंचाई 1.78 मीटर

साक़िब सलीम कुरेशी एक भारतीय हिन्दी फिल्म अभिनेता और मॉडल हैं। इन्होंने अपना सफर एक मॉडल के रूप में कार्य करते हुए शुरू किया।[१] मुंबई में आने के बाद सलीम कई विज्ञापनों में दिखाई दिये। विज्ञापन करते करते इनकी रुचि फिल्मों में बढ़ने लगी और इसके बाद इन्हें वाई-फिल्म्स, जो यश राज फिल्म्स का ही एक भाग है, के दो फिल्मों में अभिनेता के रूप में काम करने का मौका मिल गया।[२]

जीवन

साक़िब का जन्म दिल्ली में 8 अप्रैल 1988 को हुआ था। इनके पिता दस भोजनालय चलाते हैं, जो सारे दिल्ली में फैला हुआ है। इनकी एक बहन, हुमा कुरेशी और दो भाई, नईम कुरेशी और हसीन कुरेशी हैं। अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी करते हुए साकिब अपने पिता की भोजनालय चलाने में मदद भी करते थे। लेकिन उन्हें भोजनालय चलाने में कोई भी रुचि नहीं था। उस समय वे मॉडल के रूप में अपना सफर शुरू कर चुके थे। इनके पिता चाहते थे कि वे दिल्ली में ही रह कर व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त करें, लेकिन वे मुंबई चले गए।[३]

साकिब ने अपना सफर दिल्ली और जम्मू कश्मीर से क्रिकेट खेल कर शुरू किया था, और मुंबई आने के बाद मॉडल के रूप में आगे बढ़ने लगे। इसी दौरान उन्हें टीवी विज्ञापन मिलने लगे। इसी दौरान उन्हें फिल्मों में अभिनय करने में रुचि होने लगी। इनके करीबी दोस्त वरुण बहल ने यश राज फिल्म्स में ऑडिशन के लिए मदद किया। इन्हें उसके आठ महीने बाद बुलाया गया। इन्हें वाई-फिल्म्स के एक हास्य-प्रेम कहानी मुझसे फ्रेंडशिप करोगे में मुख्य किरदार के रूप में चुना गया था।

सफर

2010-12: शुरुआत

2010 में एक दोस्त ने बताया कि यश राज फिल्म्स नए चेहरों के लिए ऑडिशन ले रहे हैं। सलीम ने भी उसमें ऑडिशन दिया। लेकिन लगभग आठ से नौ महीने बाद जा कर उन्हें पता चला कि उन्हें चुन लिया गया है। उन्हें मुझसे फ्रेंडशिप करोगे फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में चुना गया था। ये फिल्म फेसबुक पर आधारित प्रेम कहानी है, जिसमें गलत पहचान के साथ प्रेम कहानी शुरू हो जाती है। इस फिल्म में ये कॉलेज में पढ़ने वाले एक लड़के, विशाल भट्ट का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने दोस्तों के साथ काफी मज़ाक करते रहता है।

फिल्में

वर्ष नाम किरदार टिप्पणी
2011 मुझसे फ्रेंडशिप करोगे विशाल भट्ट
2013 मेरे डैड की मारुति समीर खुल्लर
बॉम्बे टॉकीज अविनाश
2014 हवा हवाई अनिकेत भार्गव
2016 ढिशुम विराज शर्मा
2017 दोबारा: सी यौर एविल कबीर एलेक्स मर्चन्ट
2018 दिल जंगली सुमित उप्पल
रेस 3 सूरज

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ