नैहाटी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>संजीव कुमार द्वारा परिवर्तित ०५:३८, १३ जनवरी २०२२ का अवतरण (Binayshukla (Talk) के संपादनों को हटाकर Vedbas के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ


साँचा:if empty
नगर
सम्प्रीति सेतु एवं जुबली सेतु
सम्प्रीति सेतु एवं जुबली सेतु
साँचा:location map
निर्देशांक: साँचा:coord
राष्ट्रसाँचा:flag
राज्यपश्चिम बंगाल
जिलेउत्तर २४ परगना
क्षेत्रसाँचा:infobox settlement/areadisp
ऊँचाईसाँचा:infobox settlement/lengthdisp
जनसंख्या (२०११)
 • कुल२१७,९००
 • घनत्वसाँचा:infobox settlement/densdisp
भाषाएं
 • आधिकारिकबंगाली, अंग्रेज़ी
समय मण्डलIST (यूटीसी+5:30)
पिन743165
दूरभाष कूट91 33
लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रबैरकपुर
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रनैहाटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र
वेबसाइटnorth24parganas.nic.in

साँचा:template otherनैहाटी भारत के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल के उत्तर २४ परगना ज़िले में कोलकता से 35 किमी उत्तर दिशा में स्थित एक नगरपालिका क्षेत्र है। यह भारतीय रेल के बैरकपुर उपमण्डल का एक महत्त्वपूर्ण रेलवे जंक्शन भी है। नैहाटी नगरपाळिका भारत की सबसे पुरानी पालिकाओं में से एक है और इसकी स्थापना १८६९ में हुई थी। भारत के राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के लेखक बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय तथा प्रसिद्ध क्वाण्टम रसायनविद डॉ. देबाशीष मुखर्जी की जन्मस्थली है।[१] चावल, पटसन, तिलहन आदि स्थानीय उपजों का व्यावसायिक केंद्र है। कागज तथा रंगों के निर्माण के उद्योग यहाँ विकसित हैं। इसके उत्तरी उपनगर गौरीपुर में विशाल शक्ति संयंत्र है। कोलकत्ता के अत्यंत समीप होने के कारण यहाँ भी व्यवसाय और उद्योग में उत्तरोत्तर उन्नति की संभावनाएँ हैं।[२][३]

भूगोल

स्थान

नैहाटी स्टेशन

नैहाटी की भौगोलिक स्थिति निर्देशांक लुआ त्रुटि: callParserFunction: function "#coordinates" was not found। पर है।[४] यहां की सागर सतह से औसत ऊंचाई १५ मी.,(४९ फ़ीट) है। इसके निकटवर्ती क्ष्त्रों में उत्तर में गरीफ़ा, हालीशहर एवं बालीभरा, पूर्व में रामपुर, राजेन्द्रपुर, महमूदपुर एवं दोगाछिया हैं। इसके दक्षिण में मदरल तथा पश्चिमी ओर हूगली नदी है।[५] यहां की ९६% जनसंख्या बैरकपुर उपमण्डल (मानचित्र में दर्शित) यहां के शहरी क्षेत्र में रहती है। यहां की जनसंख्या घनत्व १०,९६७ प्रति वर्ग किमी है। इस उपमण्डल में १६ नगरपाळिकाएं तथा २४ जनगणना क्षेत्र हैं।[६]

पुलिस स्टेशन

नैहाटी पुलिस स्टेशन बैरकपुर पिलिस आयुक्त के अधीन आता है और इसका अधिकारक्षेत्र नैहाटी नगरपाळिका एवं बैरकपुर सीडी खण्ड तथा बैरकपुर छावनी तक व्याप्त है।[७][८]

डाकखाना

नैहाटी में एक उपडाकघर है जिसकी पिन संख्या ७४३१६५ है। यह उत्तर २४ परगना ज़िले में स्थित है। इसी पिन संख्या के अधीन नैहाटी आनन्दबाज़ार तथा पुरानन्दपल्ली भी हैं। [९]

जलवायु

उष्णकटिबन्धीय क्षेत्र में स्थित होने के कारण, नैहाटी की जलवायु प्रायः ग्रीष्म ऋतु में उष्ण तथा आर्द्र तथा शीतकाल में शीतल तथा शुष्क रहती है। बंगाल की खाड़ी से आने वाले मेघ यहां वर्षा ऋतु (मॉनसून) में मूसलाधार वर्षा लाते हैं। ग्रीष्मकाल में तापमान अधिकतम ४० डिगरी से. तथा शीतकाळी न्यूनतम ८ डिगरी से. तक जाता है।

जनसांख्यिकी

विवरण
शहर नैहाटी
सरकार नगरपालिका
शहरी संकुलन कोलकाता मेट्रोपॉलिटन
नैहाटी शहरी कुल पुरुष महिला
नगर जनसंख्या 217,900 109,849 108,051
साक्षर 173,397 91,016 82,381
बालक (०-६ वर्ष) 19,761 10,031 9,730
औसत साक्षर (%) 87.51 % 91.18 % 83.79 %
लिंगानुपात 984
बाल लिंगानुपात 970

धार्मिक आंकड़े

विवरण कुल प्रतिशत
हिन्दू 201,204 92.34 %
मुस्लिम 15,273 7.01 %
अज्ञात 913 0.42 %
सिख 211 0.10 %
ईसाई 203 0.09 %
बौद्ध 35 0.02 %
जैन 46 0.02 %
अन्य 15 0.01 %

चित्र दीर्घा

Naihati.jpg


सन्दर्भ

  1. साँचा:cite magazine
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. साँचा:cite web
  5. साँचा:cite web
  6. साँचा:cite web
  7. साँचा:cite web
  8. साँचा:cite web
  9. साँचा:cite web