हम्बनटोटा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>रोहित साव27 द्वारा परिवर्तित १९:१५, ३ अगस्त २०२१ का अवतरण (182.64.248.123 (Talk) के संपादनों को हटाकर Surenders25 के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
साँचा:if empty
හම්බන්තොට
அம்பாந்தோட்டை

मगमपुरा
මාගම්පුර
மாகம்புர
कस्बा
हम्बनटोटा प्रशासनिक भवन
हम्बनटोटा प्रशासनिक भवन
साँचा:location map
निर्देशांक: साँचा:coord
देशश्रीलंका
प्रान्तदक्षिणी प्रान्त
जिलाहम्बनटोटा जिला
ऊँचाईसाँचा:infobox settlement/lengthdisp
जनसंख्या (2001)
 • कुल११,२१३
 • घनत्वसाँचा:infobox settlement/densdisp
समय मण्डल+05:30
दूरभाष कोड047

साँचा:template other

हम्बनटोटा (साँचा:lang-si, साँचा:lang-ta) श्रीलंका के दक्षिणी प्रान्त में स्थित हम्बनटोटा जिले का मुख्यालय है। यह पिछड़ा हुआ क्षेत्र २००४ में हिन्द महासागर में आयी सुनामी से बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। इस समय इस नगर में बहुत सी विकास परियोजनाएँ चल रही हैं जिसमे जिसमे बन्दरगाह तथा अन्तरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र भी शामिल हैं। इसके अतरिक्त कुछ अन्य परियोजनाएँ जैसे हम्बनटोटा क्रिकेट स्टेडियम श्रीलंका सरकार के हम्बनटोटा को राजधानी कोलम्बो के बाद दूसरा सबसे बड़ा नगर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।[१]

नामोत्पत्ति

रूहाना साम्राज्य की स्थापना के पश्चात यहाँ पर सियाम, चीन तथा इण्डोनेशिया से बहुत से पर्यटक व व्यापारी आते थे तथा अपने जहाज का लंगर एक बन्दरगाह गोदावाया, अम्बलनटोटा में डालते थे। इन व्यापारियों की बड़ी नावों तथा जहाजों को "सम्पन" तथा "टोटा" कहते थे जिसका अर्थ बन्दरगाह या लंगर डालने का स्थान होता है। इस कारण से इस क्षेत्र का नाम "सम्पनटोटा" पड़ गया। कुछ समय बाद इस क्षेत्र का नाम हम्बनटोटा हो गया।[२]

इतिहास

प्राचीन इतिहास

हम्बनटोटा श्रीलंका के पारम्परिक दक्षिण क्षेत्र में है जो कि रूहाना नाम से जाना जाता था। प्राचीन काल में इस क्षेत्र में समृद्ध सभ्यता फली-फूली थी। प्राचीन काल से मिले प्रमाण बताते हैं कि यह क्षेत्र उपजाऊ भूमि तथा अति विशाल सिचाईं जाल से परिपूर्ण था। हम्बनटोटा को बहुत से नामों जैसे 'महागामा', 'रूहाना' व 'दोलोस दाहस राटा' से भी जाना जाता था।

ईसा पूर्व २०० के आस-पास अनुराधापुरा के उत्तर मध्य क्षेत्र में अनुराधापुरा साम्राज्य फला फूला। अपने भाई व सम्राट देवानामपिया तिस्सा से विवाद के बाद राजा महानागा ने श्रीलंका के दक्षिण में रूहाना साम्राज्य की स्थापना की। इस क्षेत्र ने श्रीलंकाई बौद्धों के संस्कृति विकास में प्रमुख भूमिका निभाई। हम्बनटोटा के ही निकट तिस्सामहारामा का बौद्ध मन्दिर जहाँ भगवान बुद्ध का पवित्र दाँत रखा है।[३]

आधुनिक इतिहास

१८०१ से १८०३ ईस्वी के करीब अंग्रेजों ने यहाँ की पत्थरीली भूमि पर प्रकाश स्तम्भ के साथ मार्टेलो टाॅवर का निर्माण किया जहाँ से हम्बनटोटा का समुद्र दिखता है। इस टाॅवर के निर्माता कैप्टन गोपर थे जिन्होंने पूर्व में बने डचों के मिट्टी के किले के स्थान पर यह टाॅवर बनवाया।

२ अगस्त से ९ सितम्बर १९०३ के मध्य कैंडी युद्ध के दौरान सिलोन नेटिव इन्फैंट्री के जे॰ प्रेन्डरगास्ट हम्बनटोटा में ब्रिटिश सेना के नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने स्नो जहाज मिनरेवा की मदद से आक्रमण को टाल दिया[४] तथा उपनिवेश की सफलापूर्वक रक्षा की।[५] यह एकमात्र घटना थी जब किसी टाॅवर के माध्यम से किसी आक्रमण को टाला गया हो।

वर्जिनिया वुल्फ़ के पति लियोनार्ड वुल्फ़ हम्बनटोटा के १९०८ से १९११ के मध्य औपनिवेशिक प्रशासक रहे हैं।

२००४ हिन्द महासागर सुनामी

२००४ में हिन्द महासागर में आयी सुनामी ने हम्बनटोटा नगर को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। इस आपदा में ४५०० से अधिक लोग मारे गये।[६]

जलवायु

कोपेन जलवायु वर्गीकरण के अनुसार हम्बनटोटा की उष्णकटिबंधीय सवाना जलवायु है। यहाँ सही अर्थों में शुष्क मौसम नहीं होता परन्तु फिर भी अन्य महीनों की तुलना में जनवरी से मार्च तथा जून से अगस्त तक अपेक्षाकृत कम वर्षा होती है। भारी वर्षा अक्टूबर से नवम्बर के मध्य होती है। नगर में औसतन साँचा:convert वार्षिक वर्षा होती है। हम्बनटोटा का तापमान पूरे वर्ष भर लगभग सामान रहता है जिसकी सीमा साँचा:convert (जनवरी में) तथा साँचा:convert (अप्रैल से मई में) के मध्य में रहती है।

हम्बनटोटा (1961–1990, अधिकतम 1869–वर्तमान) के जलवायु आँकड़ें
माह जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितम्बर अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर वर्ष
उच्चतम अंकित तापमान °C (°F) 34.7
(94.5)
35.0
(95)
35.3
(95.5)
36.0
(96.8)
36.4
(97.5)
37.2
(99)
36.2
(97.2)
39.2
(102.6)
36.0
(96.8)
36.9
(98.4)
36.7
(98.1)
34.8
(94.6)
39.2
(102.6)
औसत उच्च तापमान °C (°F) 29.8
(85.6)
30.2
(86.4)
30.9
(87.6)
31.2
(88.2)
30.7
(87.3)
30.3
(86.5)
30.6
(87.1)
30.1
(86.2)
29.9
(85.8)
30.1
(86.2)
29.9
(85.8)
29.6
(85.3)
30.3
(86.5)
दैनिक माध्य तापमान °C (°F) 26.3
(79.3)
26.6
(79.9)
27.4
(81.3)
28.1
(82.6)
28.1
(82.6)
27.7
(81.9)
27.6
(81.7)
27.4
(81.3)
27.2
(81)
27.1
(80.8)
26.8
(80.2)
26.5
(79.7)
27.2
(81)
औसत निम्न तापमान °C (°F) 22.8
(73)
23.0
(73.4)
23.9
(75)
25.0
(77)
25.5
(77.9)
25.1
(77.2)
24.7
(76.5)
24.6
(76.3)
24.5
(76.1)
24.2
(75.6)
23.6
(74.5)
23.3
(73.9)
24.2
(75.6)
निम्नतम अंकित तापमान °C (°F) 17.7
(63.9)
15.6
(60.1)
17.4
(63.3)
18.9
(66)
19.5
(67.1)
21.2
(70.2)
21.2
(70.2)
20.1
(68.2)
20.6
(69.1)
20.2
(68.4)
19.6
(67.3)
18.2
(64.8)
15.6
(60.1)
औसत वर्षा मिमी (inches) 58
(2.28)
47
(1.85)
66
(2.6)
95
(3.74)
89
(3.5)
59
(2.32)
48
(1.89)
55
(2.17)
71
(2.8)
151
(5.94)
188
(7.4)
118
(4.65)
१,०४५
(४१.१४)
औसत वर्षण दिवस (≥ 1.0 mm) 5 3 5 8 8 7 6 5 7 10 12 9 85
औसत सापेक्ष आर्द्रता (%) (at Daytime) 71 71 72 75 78 77 75 76 77 76 77 76 75
माध्य मासिक धूप के घण्टे 207.7 200.6 248.0 237.0 235.6 201.0 204.6 201.5 207.0 192.2 189.0 217.0 २,५४१.२
माध्य दैनिक धूप के घण्टे 6.7 7.1 8.0 7.9 7.6 6.7 6.6 6.5 6.9 6.2 6.3 7.0 7.0
स्रोत #1: NOAA[७]
स्रोत #2: डोएचर वेटरडाईनस्ट (वर्षा दिवस, 1968–1990 तथा साफ़ मौसम, 1962–1977),[८] मेटियो क्लाइमेट (उच्च व निम्न तापमान रिकॉर्ड)[९]

अर्थव्यवस्था तथा विनिर्माण

सीमेंट की पिसाई व खाद का उद्योग लगाया गया है। हम्बनटोटा की मुख्य विशेषता यहाँ के नमक के विशाल मैदान हैं। यह कस्बे में बड़ी मात्रा में नमक का उत्पादन होता है।[३] प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने यहाँ पर 15,000 एकड़ के विशेष आर्थिक क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव दिया है।[१०][११][१२] इन आर्थिक क्षेत्रों में काम करने वाले कामगारों को प्रशिक्षण देने हेतु 2017 में चीन की मदद से एक व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना भी की गयी है।[१३] प्रधानमंत्री ने एक समझौते के अन्तर्गत यहाँ के बन्दरगाह को चीनी व्यापारियों को पट्टे पर दे दिया है, जिससे हम्बनटोटा चीन की अति महत्वकांक्षी योजना "वन बेल्ट वन रोड" में शामिल हो गया है।[१४]

परिवहन

वायुमार्ग

मटाला राजपक्षा अन्तरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र मटाला में स्थित है जो कि हम्बनटोटा से साँचा:convert उत्तर में स्थित है। मार्च 2013 से शुरू हुआ यह विमानक्षेत्र कोलम्बो के भण्डारनायके अन्तरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र के बाद दूसरा अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है।[१५]

सड़क मार्ग

यहाँ पर ए2 राजमार्ग कोलम्बो को हम्बनटोटा से गाल्ल और मटारा के रास्ते जोड़ता है।

रेलमार्ग

मटारा-कटरागामा बड़ी रेलवे लाइन परियोजना पर 2006 से काम चल रहा है जिसकी अनुमानित लागत $91 मिलियन है।[१६]

भगिनी नगर

देश नगर प्रान्त वर्ष
साँचा:flagicon चीन[१७] National Emblem of the People's Republic of China.svg ग्वांगझोउ Flag of the People's Republic of China.svg ग्वांगडोंग २००७

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. The Asiatic annual register, or, A View of the history of ..., भाग 8, अंक 1, पृष्ठ 74.
  5. साँचा:cite book
  6. साँचा:cite web
  7. साँचा:cite web
  8. साँचा:cite web
  9. साँचा:cite web
  10. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  11. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  12. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  13. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  14. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  15. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  16. Massive Development in Hambantota District साँचा:webarchive, Media Centre for National Development in Sri Lanka, retrieved 2010-01-19
  17. साँचा:cite web