फ्रांसेस मैकडोरमंड

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित ०५:५९, १५ जून २०२० का अवतरण (Rescuing 4 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
फ्रांसेस मैकडोरमंड
Frances McDormand 2015 (cropped).jpg
2015 के एसएजी अवार्ड में फ्रांसेस मैकडोरमंड
जन्म सिंथिया एन स्मिथ[१]
साँचा:birth date and age
गिब्सन सिटी, इलिनॉय, संयुक्त राज्य
आवास न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य
शिक्षा गुथरी थिएटर
शिक्षा प्राप्त की बेथानी महाविद्यालय साँचा:small
येल विश्वविद्यालय साँचा:small
व्यवसाय अभिनेत्री
कार्यकाल 1982–वर्तमान
जीवनसाथी साँचा:marriage
बच्चे 1

फ्रांसेस लुईस मैकडोरमंड (सिंथिया एन स्मिथ; जन्म 23 जून, 1957) एक अमेरिकी अभिनेत्री है। दो अकादमी पुरस्कार, दो प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स और एक टोनी अवार्ड सहित कई पुरस्कारों की प्राप्तकर्ता हैं।

मैकडोरमंड ने ब्लड़ सिम्पल (1984), राइजिंग एरिज़ोना (1987), फ़ार्गो (1996), द मैन हू वास नॉट देयर (2001), बर्न आफ्टर रीडिंग (2008) और हैल सीज़र! (2016) सहित कई फिल्मों में अभिनय किया है। फ़ार्गो में उनके अभिनय के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिये अकादमी पुरस्कार दिया गया। 2017 में, उन्होनें एक अपराध नाटक फिल्म थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी में अपनी बेटी की हत्या के लिए न्याय दिलवाने वाली माँ का किरदार निभाया, जिसने उन्हें गोल्डन ग्लोब और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए बाफ्टा अवार्ड के अलावा दूसरा अकादमी पुरस्कार दिलवाया।[२]

व्यक्तिगत जीवन

मैकडोरमंड का विवाह 1984 में निर्देशक जोएल कोआन से हुआ था, और दोनों ने 1995 में पैराग्वे, से अपने बेटे पेड्रो मैकडोमांड कोआन को गोद लिया था।[३] वे वर्तमान में न्यूयॉर्क शहर[४] और पश्चिमी मारिन काउंटी, कैलिफ़ोर्निया में रहते है।[५]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:commons