रामभद्र
imported>रोहित साव27 द्वारा परिवर्तित ०७:३६, २६ सितंबर २०२१ का अवतरण (2409:4053:2E03:1B3A:0:0:8A0B:A906 (Talk) के संपादनों को हटाकर रोहित साव27 के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया)
साँचा:infobox साँचा:sidebar रामभद्र (833-836) गुर्जर-प्रतिहार राजवंश का एक शासक था। जैन प्रभावकचरित के अनुसार, नागभट्ट द्वितीय के बाद रामभद्र राजा बना, जिसे कभी कभी राम या रामदेव भी कहा गया है। उसकी माँ का नाम इस्तादेवी था।[१] रामभद्र का शासनकाल संक्षिप्त केवल तीन वर्ष का था। उसके शासनकाल के दौरान उसे कई कठिनाइयों का सामना करना पडा था। ग्वालियर के एक शिलालेख से यह जान पड़ता है कि उसने अपने साम्राज्य को ग्वालियर को विस्तारित कर दिया था।[२][३]