अवतार सिंह भड़ाना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>चंद्र शेखर द्वारा परिवर्तित ०८:२१, १२ जनवरी २०२२ का अवतरण (ShubhamRavi 0000 (वार्ता) द्वारा किए बदलाव 5434212 को पूर्ववत किया. बिना संदर्भ दिए किया गया एक महत्वपूर्ण बदलाव पलटा।)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
अवतार सिंह भड़ाना

विधायक, उत्तर प्रदेश 17वीं विधान सभा के सदस्य
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
मार्च 2017- वर्तमान
चुनाव-क्षेत्र मीरापुर

जन्म साँचा:br separated entries
राष्ट्रीयता साँचा:flag
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
निवास नोएडा, मुजफ्फरनगर, (उत्तर प्रदेश)
पेशा कृषि, व्यवसाय, राजनीति
साँचा:center

अवतार सिंह भड़ाना एक राजनेता और उत्तर प्रदेश की 17वीं विधान सभा के सदस्य हैं। ये उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।[१][२][३]

राजनीतिक करियर

अवतार सिंह भड़ाना ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लियाक़त अली को 193 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की।[४]

अवतार भड़ाना का राजनीतिक सफर

1. 1988 में बिना विधायक तत्कालीन हरियाणा के मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल ने अवतार भड़ाना को 6 माह के लिए शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री बनाया

2. 1989 में दौसा से जनता दल की टिकट पर कांग्रेस नेता राजेश पायलट के सामने चुनाव हारे

3. 1991 में फरीदाबाद से कांग्रेस की टिकट पर पहली बार सांसद बने

4. 1996 में फरीदाबाद से भाजपा के रामचंद्र बैंदा से चुनाव हारे

5. 1998 में फरीदाबाद से कांग्रेस की टिकट न मिलने पर समाजवादी जनता पार्टी की टिकट पर भाजपा के रामचंद्र बैंदा से चुनाव हारे

6. 1999 में मेरठ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर दूसरी बार सांसद बने

7. 2004 में फरीदाबाद से कांग्रेस की टिकट पर तीसरी बार सांसद बने

8. 2009 में फरीदाबाद से कांग्रेस की टिकट पर चौथी बार सांसद बने

9. 2014 में फरीदाबाद में कांग्रेस की टिकट पर भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर से 4.67 लाख मतों से चुनाव हारे

10. 2015 में कांग्रेस छोड़कर हरियाणा की इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी में शामिल हो गए

11. 2016 में अवतार इनेलो छोड़ भाजपा में शामिल हुए और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने

12. 2017 में अवतार भड़ाना उत्तर प्रदेश के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर विधायक बने

13. विधानसभा चुनाव की जीत की हवा को परखते हुए राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए,

पदभार

# वर्ष से तक पद टिप्पणी
01 2017 वर्तमान उत्तर प्रदेश की 17वीं विधान सभा के सदस्य

सन्दर्भ

साँचा:reflist

https://web.archive.org/web/20190214213800/https://m.jagran.com/elections/lok-sabha-ncr-know-why-leader-avtar-singh-bhadana-quit-bjp-18951403.html