पोयांग झील

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित ०५:०६, १५ जून २०२० का अवतरण (Rescuing 7 sources and tagging 1 as dead.) #IABot (v2.0.1)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:infoboxसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main other

पोयांग झील is located in चीन
पोयांग झील
पोयांग झील
चीन के नक्शे में पोयांग झील

पोयांग झील (साँचा:lang-zh; साँचा:lang-en) जिआंगशी प्रांत में स्थित, चीन की सबसे बड़ी ताजे पानी की झीलों में से एक हैं।[३] इस झील में गन, एक्सिन और ज़िउ नदियाँ आकर मिलती हैं, जो एक नहर के माध्यम से यांग्त्ज़ी से जुड़ते हैं।

पोयांग झील के क्षेत्रफल में नाटकीय रूप से बरसाती और सूखे मौसम के बीच में उतार चढ़ाव होता रहता हैं, लेकिन हाल के वर्षों में झील का कुल आकार घट गया हैं। एक सामान्य वर्ष में झील का क्षेत्रफल औसतन 3500 वर्ग किलोमीटर (1,400 वर्ग मील) होता हैं। 2012 की शुरुआत में, सूखा, रेत की खपत और थ्री गॉर्जस बांध में पानी के भंडारण के कारण झील के क्षेत्रफल लगभग 200 वर्ग किलोमीटर (77 वर्ग मील) पर पहुंच गया हैं।[४] झील लाखों प्रवासी पक्षियों को आवास प्रदान करता हैं[५], और यह पक्षियों के मिलन के लिए एक पसंदीदा गंतव्य हैं।

सर्दियों के दौरान, बड़ी संख्या में साइबेरियाई सारस, झील को अपना घर बनाती हैं, जहाँ वो अपना 90% सर्दियों का समय बिताती हैं।

पोयांग झील में प्रवासी पक्षी

निर्माण

पोयांग झील, ऐतिहासिक रूप से पेन्गली मार्श (彭蠡澤) भी बुलाया जाता था, हलांकि वे एक नहीं हैं। हान राजवंश से पहले, यांग्त्ज़ी जब और अधिक उत्तरवर्ती कि ओर बहती थी, जहाँ अब लोंगगान झील हैं, जबकि गन नदी के निचले इलाकों से पेन्गली मार्श का गठन हुआ था। जो क्षेत्र अब पोयांग झील है वहाँ गन नदी के साथ एक मैदान था। 400 ईस्वी के आसपास, यांग्त्ज़ी नदी अपना जलमार्ग बदल दक्षिण कि ओर बहने लगी, जिससे गन नदी को वापस ऊपर ले जाया गया और वहाँ पोयांग झील का निर्माण हुआ। गन नदी का ठहरने से पोयांग जिला और हाहुन जिला डूब गया, और वहाँ के लोगों को वूचेंग नगर पर प्रवास को मजबूर होना पडा, जो अब योंग्शीय जिला हैं। इस प्रकार वूचेंग, जियांग्सी प्रांत के महान प्राचीन टाउनशिप में से एक बना।

तांग राजवंश के दौरान, पोयांग झील अपने सबसे बड़े आकार में पहुंच गया, जब इसका क्षेत्रफल 6000 वर्ग किलोमीटर (2,300 वर्ग मील) तक पहुंच गया था।

इतिहास में

1363 में, यहाँ पोयांग झील की लड़ाई लड़ी गई थी, और यह इतिहास में सबसे बड़ी नौसैनिक युद्ध होने का दावा करती हैं।

झील को "चीनी बरमूडा त्रिकोण" के रूप में भी वर्णित किया जाता हैं, क्योंकि इसमें नौकायन करते समय कई जहाज गायब हो गए हैं। 16 अप्रैल 1945 को, चीन से लूट का सामान ले जा रहे एक इंपीरियल जापानी नौसेना जहाज, 200 नाविकों के साथ गायब हो गया था।[६]

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite webसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
  2. साँचा:cite book
  3. http://english.people.com.cn/200202/21/eng20020221_90777.shtml स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। People's Daily Online "Spring Fishing Ban on China's Largest Freshwater Lake"
  4. https://www.theguardian.com/environment/2012/jan/31/china-freshwater-lake-dries-up स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। The Guardian "China's largest freshwater lake dries up"
  5. http://www.globalnature.org/docs/02_vorlage.asp?id=15793&sp=E&m1=11089&m2=11093&m3=11178&m4=15621&m5=15793&m6=&domid=1011 स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। Global Nature Fund: "Detailed Data Lake Poyang-hu"
  6. साँचा:cite news