दानियाल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>SHasHankTIwari835 द्वारा परिवर्तित ०५:५७, २४ अक्टूबर २०१८ का अवतरण
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

दानियाल मुगल सम्राट् अकबर का सबसे छोटा और प्रिय पुत्र।

वह सितंबर १५७२ में अजमेर में उत्पन्न हुआ। १५९९ में वह दक्षिण प्रदेश का सैन्य अधिपति नियुक्त किया गया। १६०० में इसने अहमदनगर को जीत लिया। अकबर ने सन् १६०१ में खानदेश नाम का प्रांत इसे पुरस्कारस्वरूप प्रदान किया। उस प्रांत का नाम सुलतान दानियाल के नाम पर 'दानदेश' पड़ गया। अबुल फ़जल कृत आइने अकबरी में इसका उल्लेख मिलता है। यह कुशल घुड़सवार था और सात हजार की विशाल सैनिक संख्या का अधिपति था। कहते हैं, इसे कविता लिखने में भी रुचि थी। अप्रैल १६०५ में बुरहानपुर में इसकी मृत्यु हो गयी।