विनिपेग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित ०४:२३, ९ जनवरी २०२२ का अवतरण (Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.8.5)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
साँचा:if empty
शहर
City of Winnipeg
विनिपेग का पैनोरामा दृश्य
विनिपेग का पैनोरामा दृश्य
विनिपेग का झंडा
ध्वज
Coat of arms of विनिपेग
Coat of arms
Official logo of विनिपेग
Logo
उपनाम: "Winterpeg"
ध्येय: Unum Cum Virtute Multorum
साँचा:small[१]
साँचा:location map
निर्देशांक: साँचा:coord
राष्ट्रकनाडा
प्रांतमैनिटोबा
क्षेत्रविनिपेग महानगरीय क्षेत्र
निगमित1873
शासन
 • महापौरब्रायन बोमैन
 • सरकारविनिपेग नगर सभा
 • थलसाँचा:infobox settlement/areadisp
 • महानगरसाँचा:infobox settlement/areadisp
ऊँचाईसाँचा:infobox settlement/lengthdisp
जनसंख्या (2016 जनगणना[२][३][४][५])
 • शहर७०५,२४४ (सातवें पद पर)
 • घनत्वसाँचा:infobox settlement/densdisp
 • महानगर७०५,२४४ (सातवें पद पर)
 • महानगर घनत्वसाँचा:infobox settlement/densdisp
 • महानगर७७८,४८९ (आठवें पद पर)
 • महानगरीय घनत्वसाँचा:infobox settlement/densdisp
वासीनामविनिपेगर
समय मण्डलCST (यूटीसी−6)
 • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)CDT[६] (यूटीसी−5)
दूरभाष कोड204 और 431
वेबसाइटwww.winnipeg.ca

साँचा:template other

विनिपेग (Winnipeg, wɪnᵻpɛɡ) कनाडा के मैनिटोबा प्रांत की राजधानी एवं प्रमुख नगर है। यह प्रांत के पूर्वी भाग में ऐसिनिबाइन एवं रेड नदियों के संगम पर स्थित है। संयुक्त राज्य अमरीका की सीमा से ९६ किमी. उत्तर में तथा विनिपेग झील से ७२ किमी. दक्षिण में, यह नगर स्थित है। झील के नाम पर ही नगर का नाम विनिपेग पड़ा है।

सन् १८८५ में कैनाडियन पैसिफिक रेलवे का निर्माण हो जाने पर कैनाडा के पश्चिमी भाग का सीधा संबंध पूर्वी भाग से हो गया, जिसके कारण विनिपेग बहुत बड़ा वितरणकेंद्र हो गया। यह कैनाडियन पैसिफिक और कैनाडियन राष्ट्रीय रेलवे का पश्चिमी मुख्य केंद्र है। इसका संयुक्त राज्य, अमरीका, से सीधा संबंध सू लाइन, ग्रेट नार्दर्न एवं नार्दर्न पैसिफिक रेल द्वारा है। हडसन बे रेलवे द्वारा विनिपेग नगर मैनिटोबा राज्य के उत्तरी भाग से संबद्ध है। इस उत्तरी भाग में खदानों के विकास के कारण अनेक प्रकार की मशीनों तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं का आना जाना विनिपेग से होता है।[९]

विनिपेग में थोक तथा निर्यात व्यापार बहुत अधिक है। पश्चिमी कैनाडा के गेहूँ के उत्पादन का ३/४ विनिपेग में ही आता है। यह नगर अनाज की मंडी भी है। यहाँ फर का भी व्यापार होता है। विनिपेग नदी पर स्थित विनिपेग बिजली रेलवे कंपनी और म्युनिसिपल कारपोरेशन द्वारा सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के कारण विनिपेग में औद्योगिक विकास भी तीव्रता से हुआ है। यहाँ के प्रमुख उत्पादन हैं आटा और उससे तैयार होनेवाले पदार्थ, कागज के डिब्बे, मांस तथा मांस से निर्मित पदार्थ, मछलियाँ, औजार, ईंट और जिप्सम। विनिपेग की चौड़ी सड़कों के किनारों पर वृक्ष लगे हुए हैं। नगर में किंडोनान एवं एसिनीव्बायान नाम दो बड़े पार्क हैं। मैनिटोबा विश्वविद्यालय, मिलिटरी बैरक और अस्पताल नगर के बाहर हैं। यहाँ के मुख्य भवन १९२० ई. में ८४ लाख डॉलर के व्यय से निर्मित, मैनिटोबा संसद भवन, प्रेक्षागृह और लॉ कोर्ट भवन हैं।

नाम

विनिपेग का नाम पास के विनिपेग झील पर रखा गया है, जो शहर से 65 कि.मी. उत्तर में स्थित है। अंग्रेज़ी खोजकर्ता हेनरी केलसी ने सबसे पहले सन् 1690 में इस झील की खोज की, और उन्होंने झील के क्री और ओजिबवे भाषा के शब्द 'win-nipi' (जिसे 'win-nipiy' या 'ouenpig' भी लिखा जा सकता है) से इस झील को नाम दिया, जिसका मतलब है "कीचड़युक्त जल"।[१०][११][१२] जब फ्रेंच-कैनेडियन फर व्यापारिक ला वेरेंद्री ने 1730 युग में झील के पास कुछ महल बनाए, उन्होंने इस झील को फ़्रान्सीसी: साँचा:lang‎ या फ़्रान्सीसी: साँचा:lang‎ कहा।[१३] 24 फरवरी 1866 में स्थानीय अखबार 'The Nor'-Wester' ने इस नाम को अपने हैडलाइन पर लिखा, और 1873 में शहर को इसी नाम के अंतर्गत निगमित कर दिया गया।[१२]

इतिहास

प्राचीन इतिहास

विनिपेग ऐसिनिबाइन एवं रेड नदियों के संगम पर स्थित है, और इस जगह को अब "द फोर्क्स" कहा जाता है।[१४] खोजे गए सबूतों से पता लगता है कि देशज लोग इस जगह का इस्तेमाल ठहरने, उगाने, शिकार करने, मछलियाँ पकड़ने, आदि कार्यों के लिए इस्तेमाल करते थे।[१५]

इस जगह को पहली बार करीब ग्यारह हज़ार वर्षों पहले बसाया गया था[१६] और 1805 में कैनेडियन उपनिवेशों ने गौर किया कि देशज जातियाँ रेड नदी के तट पर खेती करते थे। यह प्रथा जल्द फैल गई, क्योंकि व्यापारिक प्रावधानों की माँग करते थे।[१७] यहाँ से मिज़ूरी और मिसिसिप्पी नदियों की मदद से खेती को निर्यात करने में भी सहायता होती थी। ओजीबवे जाति यातायात में आसानी के लिए बर्च के छाल पर नक्शे बनाया करते थे।[१८]

ऐसिनिबाइन एवं रेड नदियों के बर्फ में मछलियाँ पकड़ना।

1881 में कनाडाई प्रशांत रेलवे के विकास के बाद विनिपेग काफी विकसित हुआ।[१९] यह शहर के यूरोपीय भाग को देशज भागों से जोड़ता था।[२०]

आधुनिक इतिहास

1911 तक विनिपेग कनाडा का तीसरा सबसे बड़ा शहर बन चुका था। मगर 1914 में पनामा नहर के खुलने के बाद से शहर को वित्तीय समस्याएँ नज़र आने लगीं।[२१] नहर के बनने से दूसरे देशों ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए कनाडा के रेल प्रणाली के उपयोग को कम कर दिया; प्रथम विश्वयुद्ध जलयात्रा की बढ़ौती के चलते वैंकूवर धन और जनसंख्या, दोनों में विनिपेग से आगे निकल गया।[२२]

मई 1919 में तीस हज़ार लोग अपने दफ़्तरों के खिलाफ़ स्ट्राइक करने लगे, और इस घटना को विनिपेग जनरल स्ट्राइक का नाम दिया गया।[२३] यह स्ट्राइक शहर के कर्मचारियों की अवस्था का अंजाम था। विश्वयुद्ध से लौटे अधिकांश सैनिकों को एक नई नौकरी चाहिए थी।[२४] कई गिरफ़्तारों, और हिंसा के घटनाओं के बाद 21 जून 1919 को रायट ऐक्ट को पास किया गया जिसे बाद रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने विरोधकर्ताओं के एक समूह को पीछे धकेला।[२५] दो विरोधकर्ताओं की जानें गई और कम से कम 30 और लोग घायल हुए। उस दिन को "ब्लडी सैटर्डे" कहा जाने लगा। जे.एस. वुड्सवर्थ, एक विरोधकर्ता, कनाडा के पहले प्रमुख समाजवादी पार्टी को-ऑपरेटिव कॉमनवेल्थ फेडरेशन (Co-operative Commonwealth Federation) के सदस्य बने।[२६]

1972 से पहले विनिपेग ऐसिनिबाइन एवं रेड नदियों के पास के एक महानगरीय क्षेत्र के तेरह शहरों और बस्तियों में से सबसे बड़ा हुआ करता था। 1960 में ग्रेटर विनिपेग महानगरीय निगम को स्थापित किया गया ताकि इस महानगरीय क्षेत्र के सभी हिस्से संसाधनों को आपस में बाँट सके। 27 जुलाई 1971 में विनिपेग और इसके पास के बस्तियों को एक "यूनिसिटी" में बदल दिया गया, जिसका प्रभाव 1972 में हुआ।[२७] 2003 में सिटी ऑफ़ विनिपेग ऐक्ट को हटाकर इसे सिटी ऑफ़ विनिपेग चार्टर में बदल दिया गया।

भूगोल

द फोर्क्स पर बंदरगाह।

विनिपेग रेड नदी घाटी के दक्षिण में स्थित है और इस क्षेत्र का भूदृश्य काफी हद तक समतल ही है।[२८] यह पश्चिम कनाडा में कैनेडियन प्रायरीज़ के पूर्व में स्थित है और इसे "पश्चिम का प्रवेशद्वार" कहा जाता है। हालाँकि, क्षेत्र के ज़्यादातर स्थानीय प्रायरी घास को विकास के लक्ष्य से उखाड़ दिया गया है।[२९] यह शहर विनिपेग झील, विश्व के ग्यारहवें सबसे बड़े मीठे जल के झील के बहुत करीब है।[३०] यह शहर साँचा:convert के क्षेत्र में फैला हुआ है।

विनिपेग में चार प्रमुख नदियाँ हैं: रेड, ऐसिनिबॉइन, ला साले, और सीएन।[३१] इस शहर में पहले काफी बाढ़ आते थे, और सबसे बड़ा बाढ़ 1826 में आया था जिससे शहर के काफी हिस्से को खाली कराना पड़ा था।[३२] इस बाढ़ के बाद डफ रोबिन के प्रांतीय सरकार ने शहर को बचाने के लिए रेड नदी फ्लडवे का निर्माण किया।

जलवायु

कैनेडियन प्रायरीज़ के पास होने की वजह से ग्रीष्म काल में उष्ण तापमान होता है।[३३] जुलाई के ग्रीष्मकाल का औसत तापमान होता है साँचा:convert[३४] शीत ऋतु वर्ष का सबसे ठंडा काल होता है; इस समय में जनवरी का औसत तापमान साँचा:convert होता है[३४] और दिसंबर से जनवरी तक सिर्फ साँचा:convert ही वर्षा होती है। तापमान कभी-कभी साँचा:convert से भी नीचे चला जाता है।[३४] विनिपेग में रिकॉर्ड किया गया सबसे ऊँचा तापमान था साँचा:convert जिसे 11 जुलाई 1936 में नापा गया था, और यहाँ का सबसे नीचा दैनिक तापमान था साँचा:convert जिसे 12 जुलाई 1936 में नापा गया था।[३५]

दिवालय करीब 317 दिनों तक प्राप्त होता है, और जुलाई में सबसे अधिक दिवालय प्राप्त होता है।[३६] वार्षिक रूप से 2352 घंटों का दिवालय प्राप्त करने के नाते यह कनाडा का दूसरा सबसे गर्म शहर है।[३७]

शहर

डाउनटाउन विनिपेग का दृश्य।

विनिपेग में आधिकारिक रूप से 236 पड़ोस हैं।[४२] करीब 72,000 लोग शहर के डाउनटाउन में काम करते हैं और 40,000 से अधिक छात्र-छात्राएँ शहर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में पढ़ने के लिए जाते हैं। डाउनटाउन विनिपेग के एक्सचेंज ज़िले का नाम क्षेत्र के मूल अनाज एक्सचेंज के नाम पर रखा गया है, जो 1880 से 1913 तक चला था। डाउनटाउन विनिपेग के कई भवनों को विनिपेग वॉकवे से जोड़ा जा सकता है।[४३] डाउनटाउन में दूसरे मुख्य क्षेत्र हैं द फोर्क्स, सेंट्रल पार्क, ब्रॉडवे-एसिनिबॉइन, और चाइनाटाउन।

आस-पास के पड़ोसों में मुख्य तौर पर आवासीय लक्ष्य से ज़मीन का उपयोग होता है, हालाँकि कुछ क्षेत्रों को अभी तक विकसित नहीं किया गया है।[४४] शहर के सबसे बड़े उद्यान, एसिनिबॉइन पार्क में एसिनिबॉइन पार्क चिड़ियाघर और लीओ मोल प्रतिमा उद्यान मौजूद हैं। शहर में दूसरे बड़े उद्यान हैं किलडोनान पार्क और सेंट विटाल पार्क। शहर के मुख्य वाणिज्यिक क्षेत्र हैं पोलो पार्क, किलडोनान क्रॉसिंग, दक्षिण सेंट विटाल, गार्डन सिटी (पश्चिम किलडोनान), पेमबिना स्ट्रिप, केनास्टन स्मार्ट सेंटर, ओस्बोर्न विलेज और कोरिडोन स्ट्रिप। मुख्य सांस्कृतिक क्षेत्र हैं एक्सचेंज डिस्ट्रिक्ट, द फोर्क्स, ओस्बोर्न विलेज और कोरिडोन विलेज (जिनमें से दोनों फोर्ट रूज में हैं), सार्जेंट और एलिस ऐविन्यू, और ओल्ड सेंट बोनिफेस।[४५] ओस्बोर्न विलेज विनिपेग का सबसे घनी आबादी वाला पड़ोस है,[४६] और यह पश्चिमी कनाडा की सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक भी है।[४७]

अर्थव्यवस्था

विनिपेग एक क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था केंद्र है। इसकी अर्थव्यवस्था मूल रूप से विविध है, जहाँ स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सहायता से जनसंख्या का एक अधिक हिस्सा (15 प्रतिशत) जुड़ा है, जिसके बाद आते हैं खुदरा (11 प्रतिशत), उत्पादन (8 प्रतिशत) और सार्वजनिक प्रबंधन (8 प्रतिशत)।[४८] 2016 में शहर में 4 लाख से ज़्यादा नौकरियाँ थीं। विनिपेग के कुछ सबसे बड़े नियोक्ताएँ सरकार द्वारा संचालित संस्थाएँ हैं जैसे मैनिटोबा प्रांत, मैनिटोबा विश्वविद्यालय, विनिपेग नगर, मैनिटोबा हाइड्रो, एवं मैनिटोबा लिकर एंड लॉटरीज़ कॉर्परेशन। कुछ व्यक्तिगत नियोक्ताएँ हैं Canad Corporation of Manitoba, Great-West Life Assurance Company, StandardAero, और SkipTheDishes।[४९]

शिक्षा

मैनिटोबा विश्वविद्यालय

विनिपेग में सात विद्यालय क्षेत्र हैं: विनिपेग विद्यालय क्षेत्र, सेंट एसिनिबॉइया विद्यालय क्षेत्र, पेम्बिना ट्रैल्स विद्यालय क्षेत्र, सेवेन ओक्स विद्यालय क्षेत्र, 'Division Scolaire Franco-Manitobaine', रिवर ईस्ट ट्रांसकोना विद्यालय क्षेत्र, और लूई रियेल विद्यालय क्षेत्र।[५०] विनिपेग में कई व्यक्तिगत तथा धार्मिक और धर्मनिरपेक्ष विद्यालय भी हैं।[५१][५२] मैनिटोबा विश्वविद्यालय मैनिटोबा का सबसे बड़ा विश्यविद्यालय है।[५३] इसे 1877 में स्थापित किया गया था, जो इसे पश्चिमी कनाडा का पहला विश्वविद्यालय भी बनाता है। एक साधारण वर्ष में विश्वविद्यालय में करीब 26,500 छात्र-छात्राएँ पढ़ने के लिए आते हैं। Université de Saint-Boniface शहर का एकमात्र फ्रेंच-भाषी विश्वविद्यालय है।[५४]

1967 में विनिपेग विश्वविद्यालय को अपना चार्टर प्राप्त हुआ। विनिपेग में दो स्वतंत्र महाविद्यालय भी हैं: रेड रिवर कॉलेज और बूथ यूनिवर्सिटी कॉलेज। रेड रिवर कॉलेज डिप्लोमा, प्रमाणपत्र, और शिक्षुता कार्यक्रम प्रदान करता है और 2009 से कुछ डिग्री प्रोग्राम भी प्रदान करता आ रहा है।[५५] बूथ यूनिवर्सिटी कॉलेज एक व्यक्तिगत ईसाईमुक्ति सेनादल विश्वविद्यालय-महाविद्यालय है जिसे 1982 में स्थापित किया गया था। इसमें प्रमुख रूप से कला और सेमिनरी प्रशिक्षण उपलब्ध है।[५६][५७]

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite book
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite web
  5. साँचा:cite web
  6. साँचा:cite web
  7. साँचा:cite web
  8. साँचा:cite web
  9. साँचा:cite web
  10. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  11. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  12. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  13. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  14. साँचा:cite web
  15. साँचा:cite book
  16. साँचा:cite journal
  17. साँचा:cite book
  18. साँचा:cite book
  19. साँचा:cite web
  20. साँचा:cite web
  21. साँचा:cite news
  22. साँचा:cite book
  23. साँचा:cite web
  24. साँचा:cite book
  25. साँचा:cite web
  26. साँचा:cite book
  27. साँचा:cite journal
  28. साँचा:cite web
  29. साँचा:cite web
  30. साँचा:cite web
  31. साँचा:cite web
  32. साँचा:cite web
  33. साँचा:cite web
  34. साँचा:cite web
  35. साँचा:cite web
  36. साँचा:cite web
  37. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  38. साँचा:cite web
  39. साँचा:cite web
  40. साँचा:cite web
  41. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  42. साँचा:cite web
  43. साँचा:cite web
  44. साँचा:cite web
  45. साँचा:cite web
  46. साँचा:cite web
  47. साँचा:cite web
  48. साँचा:cite web
  49. साँचा:cite web
  50. साँचा:cite web
  51. साँचा:cite web
  52. साँचा:cite web
  53. साँचा:cite web
  54. साँचा:cite web
  55. साँचा:cite web
  56. साँचा:cite web
  57. साँचा:cite web