शार्दुल ठाकुर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>PQR01 द्वारा परिवर्तित १४:०८, २० फ़रवरी २०२२ का अवतरण
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
शार्दुल ठाकुर
लुआ त्रुटि package.lua में पंक्ति 80 पर: module 'Module:i18n' not found।
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम शार्दुल नरेंद्र ठाकुर
जन्म साँचा:br separated entries
मृत्यु साँचा:br separated entries
कद साँचा:convert
बल्लेबाजी की शैली दाहिने हाथ से बल्लेबाजी
गेंदबाजी की शैली दाहिने हाथ से मध्यम तेज गेंदबाजी
भूमिका गेंदबाज
अंतर्राष्ट्रीय जानकारी साँचा:infobox
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
2012–2014 मुंबई
2015–2016 पंजाब किंग्स
2017 राइजिंग पुणे सुपरजायंट (शर्ट नंबर 10)
2018–2021 चेन्नई सुपर किंग्स (शर्ट नंबर 54)
साँचा:infobox cricketer/career
स्रोत : क्रिकइन्फो, 20 फरवरी 2022

शार्दुल ठाकुर (साँचा:lang-en) (जन्म ;१६ अक्टूबर १९९१, पालघर, महाराष्ट्र, भारत) एक भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है जो घरेलू क्रिकेट मुम्बई के लिए खेलते है। ये प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हुए भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के २१८वें खिलाड़ी है।[१] इन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले है जबकि अभी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते है।

घरेलू कैरियर

शार्दुल ठाकुर ने अपने स्कूली क्रिकेट जीवन में एक बार ६ गेंदों पर लगातार ६ छक्के लगाए थे। इन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत नवम्बर २०१२ में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान के खिलाफ खेला था। इनके कैरियर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले चार मैचों में ८२.० की गेंदबाजी औसत से महज ४ विकेट लिए थे। लेकिन २०१२-१३ की रणजी ट्रॉफी में इन्होंने २६.२५ की औसत से ६ टेस्ट मैचों में २७ विकेट लिए जिसमें एक बार एक पारी में ५ विकेट भी लिए थे। इसके अलावा इन्होंने २०१३-१४ की रणजी ट्रॉफी में २०.८१ की गेंदबाजी औसत से १० मैचों में ४८ विकेट लिए थे।[२]

२०१५-१६ की रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में सौराष्ट्र की टीम के खिलाफ आठ विकेट लिए थे और मुम्बई की टीम को ४१वीं जीत मिली थी।[३]

2015 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए इन्होंने २० लाख के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के खेलना का निर्णय लिया था। इन्होंने अपना अपना इंडियन प्रीमियर लीग का मैच दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेला था जिसमें इन्होंने ४ ओवरों में ३८ रन देकर १ विकेट लिया था।

मार्च २०१७ में इन्हें २०१७ इंडियन प्रीमियर लीग के लिए राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए चुना गया था।[४]

अंतरराष्ट्रीय कैरियर

इन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के २०१६ के वेस्ट इंडीज दौरे के लिए १६ सदस्य टीम में चुना गया था लेकिन इनको खेलने का मौका नहीं मिल पाया था।[५] इसके बाद अगस्त २०१७ में इनका नाम भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 2017 के लिए वनडे सीरीज में शामिल किया गया था जिसमें इन्हें खेलने का मौका भी मिला।[६] इन्होंने अपने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत ३१ अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ की थी।[७]। शार्दुल १० नम्बर की जर्सी पहनने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए है पहले सचिन तेंदुलकर पहना करते थे इस कारण सामाजिक मीडिया पर इसका काफी विवाद हुआ है।

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. साँचा:cite web
  7. साँचा:cite web

साँचा:navbox