गेतलसूद डैम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>Hindustanilanguage द्वारा परिवर्तित १०:१६, ५ अक्टूबर २०२० का अवतरण (विकिफ़ाइ)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

गेतलसूद डैम (गेतलसूद बांध) भारत के झारखंड राज्य की राजधानी रांची में स्थित ओरमांझी नामक स्थान पर एक कृत्रिम जलाशय है, जो कि झारखंड का सबसे बड़ा डैम हैं। यह डैम सुवर्णरेखा नदी में बना है और इसे 1971 में खोला गया था। यह रांची और रामगढ़ जिले के निवासियों के लिए एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है। बांध का मुख्य उद्देश्य रांची के निवासियों की पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करना है। इसके अलावा, इसका उपयोग औद्योगिक उद्देश्यों और बिजली पैदा करने के लिए भी किया जाता है। यह डैम रुक्का डैम के नाम से भी जाना जाता है।