बांग्लादेशी टका

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>SM7Bot द्वारा परिवर्तित १९:०४, २८ मार्च २०२२ का अवतरण (→‎बाहरी कड़ियाँ: Find-replace, replaced: {{de icon}} → {{In lang|de}})
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:infobox बांग्लादेशी टका (बांग्ला: টাকা, प्रतीक: ৳ या Tk, मुद्रा कूट: BDT) बांग्लादेश गणतन्त्र की आधिकारिक मुद्रा है। ৳10 या इससे अधिक मूल्य के बैंक नोटों को बांग्लादेश बैंक द्वारा जारी और नियंत्रित किया जाता है जबकि ৳1, ৳2 और ৳5 के बैंक नोटों को जारी करने की जिम्मेदारी बांग्लादेश सरकार के वित्त मंत्रालय की है। ৳1 को 100 पोइशा (पैसा) में विभाजित किया गया है।

व्युत्पत्ति

15वीं शताब्दी के बंगाल सल्तनत में सिंह प्रतीक के साथ चाँदी का एक टका

टका शब्द की उत्पत्ति 'टंका' शब्द से हुई है जो मूलत पुरानी तुर्की भाषा के शब्द 'तमगा' से आया है और जिसका अर्थ मुद्रा या मोहर होता है। एक समय में तुर्की दिल्ली सल्तनत की भाषा थी। पूरे बंगाल क्षेत्र में हमेशा से ही इस शब्द का प्रयोग मुद्रा के लिए होता रहा है। 14वीं शताब्दी में, इब्न बतूता ने पाया कि बंगाल सल्तनत में बंगाली लोग सोने और चाँदी के सिक्कों को दीनार की बजाय टका कहते थे।

बांग्ला में टका शब्द का प्रयोग सभी प्रकार की मुद्राओं, सिक्कों या नोटों के लिए होता है। भारतीय रुपये को भी भारत के पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा राज्यों में टका ही कहा जाता है। असम में इसे 'टौका' और ओड़िशा में इसे 'टौंका' कहा जाता है।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ