सेरानिडाए

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>EatchaBot द्वारा परिवर्तित १७:२१, २ मार्च २०२० का अवतरण (बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomy
सेरानिडाए
Serranidae
Cromileptes altivelis - Paddelbarsch - Panther grouper.jpg
कुबड़ा ग्रूपर (Humpback grouper)
Scientific classification
उपकुल

सेरानिडाए (Serranidae) हड्डीदार मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण का एक विस्तृत कुल है। इस कुल में ६५ वंशों के अंतर्गत लगभग ४५० मछली जातियाँ श्रेणीकृत हैं। इसमें समुद्री बैस और ग्रूपर मछलियाँ भी शामिल हैं। सेरानिडाए कुल की अधिकांश मछलियाँ छोटे आकार की हैं (कुछ तो १० सेंटीमीटर से भी कम), लेकिन महान ग्रूपर (Epinephelus lanceolatus) विश्व की सबसे बड़ी हड्डीदार मछलियों में से एक है: यह २.७ मीटर (८ फ़ुट १० इंच) तक लम्बी और ४०० किलोग्राम तक भारी हो जाती है। सेरानिडाए कुल की मछलियाँ विश्वभर के ऊष्णकटिबन्धीय और उपोष्णकटिबन्धीय सागरों में पाई जाती हैं।[१][२][३]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. Froese, Rainer and Pauly, Daniel, eds. (2016). "Epinephelus lanceolatus" in FishBase. October 2016 version.
  2. Randall, John E. (1998). Paxton, J.R.; Eschmeyer, W.N., eds. Encyclopedia of Fishes. San Diego: Academic Press. pp. 195–199. ISBN 0-12-547665-5.
  3. Cribb, T. H.; Bray, R. A.; Wright, T.; Pichelin, S. (2002). "The trematodes of groupers (Serranidae: Epinephelinae): knowledge, nature and evolution". Parasitology. 124: S23–S42. doi:10.1017/s0031182002001671.