अरविन्द मार्ग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>SM7Bot द्वारा परिवर्तित १८:५५, १७ नवम्बर २०२१ का अवतरण (→‎मार्ग दृश्य: clean up)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

अरविन्द मार्ग नई दिल्ली का एक मुख्य मार्ग है जो दक्षिणी दिल्ली में पड़ता है। यह मार्ग सफदरजंग के मकबरे से आरम्भ होकर कुतुब मीनार तक जाता है। यह मार्ग श्री अरविन्द घोष के नाम पर रखा गया है। अरविन्द के नाम से ही दिल्ली में श्री अरविन्द आश्रम भी है जो इसी मार्ग पर स्थित है।

मुख्य चौराहे

उत्तरी छोर

उत्तरी छोर सफदरजंग के मकबरे से आरम्भ होता है। इसके प्रारम्भिक विन्दु पर ही तुगलक मार्ग, सफदरजंग मार्ग एवं पृथ्वीराज मार्ग मिलते हैं। उससे ही निकट दक्षिण में सफदरजंग का मकबरा है तथा उसके सामने ही लोधी मार्ग भी होकर निकलता है।

दक्षिणी छोर

दक्षिण में यह मार्ग कुतुब मीनार तक जाता है। वहाँ से आगे एक मार्ग महरौली गाँव को जाता है व एक अंधेरिया मोड़ होकर गुङगाँव को चला जाता है।

मार्ग दृश्य

यह मार्ग यहाँ पर देखा जा सकता है।