वैभवी मर्चेंट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित १६:४६, १५ जून २०२० का अवतरण (Rescuing 5 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
वैभवी मर्चेंट
चित्र:वैभवी मर्चेंट डॉन २ स्क्रीनिंग.jpg
वैभवी मर्चेंट डॉन २ की खास स्क्रीनिंग पर
जन्म १७-१२-१९७५
मुम्बई
व्यवसाय कोरियोग्राफर
संबंधी श्रुति मर्चेंट (बहन)
चिन्नी प्रकाश (अंकल)
वेबसाइट
www.vaibhavimerchant.com

वैभवी मर्चेंट बॉलीवुड फिल्मों में एक भारतीय कोरियोग्राफर हैं। उन्हें काफी बॉलीवुड़ फिल्मों में अपने नाटकीय काम के लिए जाना जाता है।

वह कोरियोग्राफर बी हीरालाल की पोती एवम श्रुति मर्चेंट की बड़ी बहन हैं।[१]

उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत अपने अंकल चिन्नी प्रकाश के सहायक के रूप में की।[१] उसने अपने अभिनय की शुरुआत मलयालम फिल्म स्नेहपूर्वं अन्ना से की।

उनका पहला एकल काम फिल्म हम दिल दे चुके सनम के गीत  "ढोल बाजे के लिए" कोरियोग्राफी करना था। अपने इस काम के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। उन्होंने अपने काम से एक छोटा विराम लिया और फिर २००१ में आई लगान फिल्म के गीत "'ओ री छोरी'" के साथ वापसी की। उन्होंने फिर बंटी और बबली फिल्म के कजरा रे गाने का नृत्य निर्देशन किया जिसने उन्हे कई पुरस्कार दिलवाये।[२] उन्होंने सीमित संख्या में फिल्मों के गीतों का नृत्य निर्देशन जारी रखा, जैसे कि देवदास (२००२ की हिंदी फिल्म),बागबान, फ़िदा (२००४ फ़िल्म), धूम (२००४ फ़िल्म) (और इसके दो अगली कड़ियों के लिए), वीर ज़ारा,आजा नचले और रब ने बना दी जोड़ी। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई संगीत "द मर्चेंट्स ऑफ़ बॉलीवुड", का भी नृत्य निर्देशन किया जो कि टोबी गफ द्वारा अपने परिवार के बारे में लिखा गया एक संगीत है। [३]

वह टेलीविजन डांस शो नच बलिए ३, झलक दिखला जा (सीजन ३), जरा नच के दिखा २, और जस्ट डांस की जज रह चुकी  हैं। [४]

कोरियोग्राफर के रूप में

वैभवी मर्चेंट माधुरी दीक्षित के साथ जिन्हें उन्होंने आजा नचले गीत के लिए कोरियोग्राफ किया।

अभिनेत्री के रूप में

  • २०००: स्नेहपूर्वं अन्ना एक मलयालम फिल्म जो कि संगीत सिवान द्वारा निर्देशित है।
  • २०१२: स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर के गीत डिस्को दीवाने में विशेष उपस्थिति के लिए।

पुरस्कार

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

आईफा पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए-बंटी और बबली २००६ और आजा नचले २००७ में।

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।