एकचक्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>अनुनाद सिंह द्वारा परिवर्तित १४:५९, ६ सितंबर २०२० का अवतरण
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

एकचक्र, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले का एक गाँव है जो रामपुरहाट से २० किमी दूर है।

महाभारत के अनुसार, यह कीचकों के देश का एक नगर है जहाँ कभी व्यास के निर्देश से पांडवों ने अपने निष्कासन काल में कुछ समय निवास किया था। जनरल कनिंघम और उनके समर्थक बिहार के शाहाबाद जिले में स्थित आधुनिक आरा नामक स्थान को एकचक्र मानते हैं। महाभारत के अनुसार (वेदिक इंडेक्स, १,४९४) उसका दूसरा नाम 'पंचालनगर' (शतपथ ब्राह्मण, १३।५।४।७) भी है। इसे परिचक्रा या परिवक्रा भी कहा गया है।