अनोरथ
imported>EatchaBot द्वारा परिवर्तित २०:४८, २९ फ़रवरी २०२० का अवतरण (बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है)
चित्र:Pyinoolwin -- DSA Anawrahta.JPG
प्यिन ऊ ल्विन में सैनिक अकादमी के सामने राजा अनोरथ की प्रतिमा
राजा अनोरथ या अनिरुद्ध (बर्मी भाषा में: အနော်ရထာ မင်းစော / अनौरथा मंचो ; 11 मई, 1014 – 11 अप्रैल, 1077) बर्मा के प्रसिद्ध पगान साम्राज्य का संस्थापक था। उसे बर्मा राष्ट्र का जनक माना जाता है। उसने सन १०४४ से १०७८ तक शासन किया। उसने शुष्क ऊपरी बर्मा के एक छोटे से राज्य को बर्मा के प्रथम साम्राज्य में परिवर्तित कर दिया जो बाद में आधुनिक बर्मा का आधार बना। [२][३] ऐतिहासिक रूप से सत्यापित करने योग्य बर्मा का इतिहास १०४४ में उसके राजा बनने से ही शुरू होता है।[४]