कुलदीप सिंह चांदपुरी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>Anoop meharpuriya द्वारा परिवर्तित १७:३१, ६ अप्रैल २०२२ का अवतरण (→‎प्रारंभिक जीवन: छोटा सा सुधार किया।)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
ब्रिगेडियर
कुलदीप सिंह चांदपुरी
MVC, VSM
साँचा:px
जन्म साँचा:br separated entries
देहांत साँचा:br separated entries
निष्ठा साँचा:flagicon भारत गणराज्य
सेवा/शाखा Flag of Indian Army.svg भारतीय सेना
सेवा वर्ष 1970-?
उपाधि Brigadier of the Indian Army.svg ब्रिगेडियर
दस्ता चित्र:Punjab Regiment India insignia.gif 23 PUNJAB
युद्ध/झड़पें भारत पाक युद्ध १९६५
भारत पाक युद्ध १९७१
लोंगेवाला का युद्ध
सम्मान Maha Vir Chakra ribbon.svg महावीर चक्र
Vishisht Seva Medal ribbon.svg विशिष्ट सेवा मेडल
सम्बंध सरदार वतन सिंह (पिता)

ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चाँदपुरी परमवीर चक्र, विशिष्ट सेवा मेडल (जन्म 22 नवम्बर 1940 - 17 नवम्बर 2018) भारतीय सेना में एक सेवानिवृत्त अधिकारी थे। उन्होंने लोंगावाला के प्रसिद्ध युद्ध में भारतीय सेना का वीरता के साथ नेतृत्व किया जिसके लिए उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया।[१]

बाॅलिवुड की फिल्म 'बाॅर्डर' लोंगेवाला के युद्ध पर आधारित है। इसमें ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह जी का किरदार सन्नी देओल ने निभाया था।

प्रारंभिक जीवन

कुलदीप सिंह का जन्म [२][३] [४] अविभाजित भारत के पंजाब क्षेत्र में मांटगोमेरी गुर्जर सिख परिवार में 22 नवंबर 1940 को पिता सरदार वतन सिंह के यहां हुआ था। उसके बाद उनका परिवार तो उनके पैतृक गांव चांदपुर रुरकी चला आया जो बलचौर में है। वे एनसीसी के सक्रिय सदस्य थे और जब उन्होने 1962 में होशियारपुर गवर्नमेंट कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की तब एनसीसी की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। कुलदीप सिंह भारतीय सेना में सेवा देने वाले अपने परिवार के तीसरी पीढ़ी के सैन्य अधिकार हैं। उनके दोनों चाचा भारतीय वायुसेना में पाइलॉट ऑफिसर थे। कुलदीप सिंह अपने माता-पिता की अकेली सन्तान हैं।

करियर

कुलदीप सिंह सन् 1962 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उन्होने ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेदमी, चेन्नै से कमीशन प्राप्त किया और पंजाब रेजिमेन्ट की २३वीं बटालियन में प्रविष्ट हुए। उन्होंने 1965 के युद्ध में भाग लिया जहाँ वे पश्चिमी सेक्टर में तैनात थे। युद्ध के उपरान्त उन्होने एक साल के लिए संयुक्त राष्ट्र के आपातकालीन बल को अपनी सेवाएँ दी और ( UNEF ) गाजा (मिस्र) में कार्यरत रहे। दो बार वे महू (मध्य प्रदेश) के प्रतिष्ठित इन्फैंट्री स्कूल में इन्स्ट्रक्टर भी रहे।

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. https://plus.google.com/111425517197051854238/posts/RWpJL3X46FY
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ