उमा सरेन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित १४:३१, २७ अगस्त २०२० का अवतरण (Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.5)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
उमा सरेन

कार्यकाल
2014 से 2019

राष्ट्रीयता भारतीय
साँचा:center

उमा सरेन भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के चुनावों में इन्होंने पश्चिम बंगाल की झाड़ग्राम सीट से सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस की ओर से भाग लिया।[१]

प्रारंभिक जीवन

सोरेन की जन्म ९ मई १९८४ को हुआ था। उनका  पिता रुबेन चंद्र सरेन भारतीय रेलवे में ग्रुप डी कर्मचारी थे । उन्होंने २०१४ में नील रतन सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से एम.बी.बी.एस. डिग्री की पढाई की हैं।[२],[३] वह आदीवासी संथाल समुदाय से हैं। पेशे से एक चिकित्सक, वह अंतर-संसदीय संघ में संताली भाषा में बोलने तथा शपथ लेने वाली पहली महिला हैं। [४] २०१२ में, सरेन जंगलमहल भूमिपुत्र और कन्या मेडिकल एसोसिएशन में शामिल हो गए, जिसका उद्देश्य बंगाल-झारखंड सीमा में आदिवासियों को दूरस्थ क्षेत्रों में सुलभ चिकित्सा प्रदान करना था।[५]

राजनीतिक जीवन

५ मई २०१४ को, तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की कि सरेन झाड़ग्राम निर्वाचन क्षेत्र से आगामी आम चुनाव लड़ेंगी।[६] उन्हें लोकप्रिय तथा प्रभाबशाली भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के उम्मीदवार पुलिन बिहारी बास्के के खिलाफ खड़ा किया गया था।[७] उन्होंने बस्के जी को ३,५०,७५६   भारी मतों से हराया और लोकसभा सीट के लिए चुनी गईं ।[८] वह भारत की पहली महिला संथाल सांसद बनीं। उन्होंने अपने राज्य तथा पश्चिम बंगाल प्रदेश में सबसे अधिक अंतर से भी जीत हासिल की।[८]

२८ मई २०१४ को, पार्लियामेंट भबन में संताली भाषा में बोलने तथा शपथ वाली पहली व्यक्ति बनीं । उन्होंने भारत में विभिन्न जनजातियों में दिखाई देने वाली कई समस्याओं के बारे में संसंद को बताया।[९]

२०१४ में, सांसद बनने के बाद उन्‍हें रसायन एवं उर्वरक की स्‍थाई समिति और आदिवासी मामलों की सलाहकार समिति का सदस्‍य बनाया गया।[१०]

अप्रैल २०१७ में, सरेन ने राज्य के ३,००० स्कूलों के लिए छत के पंखे, एलईडी लैंप और वाटर कूलर खरीदने के लिए अपने MPLADS फंड से ₹ १६.३ करोड़ रुपय का उपयोग किया।[११],

१२ मार्च २०१९ को, सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने फिर से उन्हें अगले चुनाव के लिए उतारा। पार्टी सदस्य ने आरोप लगाया कि उसने MPLADS फंड का सही इस्तेमाल नहीं किया है।[१२]

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. https://eisamay.indiatimes.com/election-news/uma-gets-ticket-for-tmc/articleshow/31656829.cms
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  7. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  8. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  9. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  10. https://hindi.oneindia.com/politicians/uma-saren-36915.html
  11. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  12. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।