आइजक डिज़रेली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>EatchaBot द्वारा परिवर्तित १९:५०, १२ मार्च २०२० का अवतरण (बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
Isaac D'Israeli
isaac disraeli.jpg
Isaac D'Israeli in a portrait from 1797
जन्म 11 May 1766
Enfield, Middlesex, Great Britain
मृत्यु 19 January 1848(1848-01-19) (उम्र साँचा:age)
Bradenham, Buckinghamshire, United Kingdom
मृत्यु का कारण Influenza
राष्ट्रीयता British
जातीयता Jewish
शिक्षा Leiden, Oxford (honorary)
व्यवसाय writer and scholar
कार्यकाल 1782–1848
नियोक्ता John Murray (publisher)
गृह स्थान London
प्रसिद्धि कारण Father of Benjamin Disraeli, British Prime Minister
धार्मिक मान्यता Judaism
जीवनसाथी Maria Basevi
बच्चे five, including Benjamin Disraeli
माता-पिता Benjamin D'Israeli and Sarah Syprut de Gabay Villa Real

आइजक डिज़रेली (Isaac D'Israeli ; 11 मई 1766 – 19 जनवरी 1848) ब्रितानी लेखक तथा विद्वान थे। वे ब्रिटेन के प्रधानमन्त्री बेंजामिन डिसरायली के पिता थे।

आइजक डिज़रेली एक स्पेनी यहूदी के पुत्र थे। उनका जन्म एनफील्ड में हुआ। उनके पिता सन् १७४८ में वेनिस से आकर इंग्लैंड में बस गये थे। पिता अपने लड़के को वाणिज्य व्यापार में लगाना चाहता था किंतु युवक डिजरेली इसके विरुद्ध था। उसने इस विषय पर एक लंबी कविता लिखी जिनमें व्यापार व्यवसाय के प्रति उसका विरोध स्पष्ट प्रकट होता था। फ्रांस की यात्रा के समय उसने कुछ समय पेरिस की साहित्यक मंडली में बिताया। १७८८ में लंदन लौटने के बाद उसने 'जेंटिलमैंस मैगजीन' में एक कविता लिखी जिससे प्रभावित होकर एच. जे. पाई ने उसके पिता को समझाया कि आइजक को व्यवसाय में लगाना भूल होगी। १७९० में डिजरेली ने 'ए डिफेंस ऑव पोएट्री' (कविता का पक्षपोषण) नामक पुस्तक लिखी जो पाई के नाम समर्पित की गई। उसकी सबसे प्रसिद्ध पुस्तक 'क्यूरिआसिटीज ऑव लिटरेचर' है। उसकी अन्य रचनाएँ हैं - 'लिटररी रीक्रिएशंस' (साहित्यिक मनोरंजन), 'कालामिटीज ऑव आथर्स' (लेखकों की विपत्तियाँ), 'क्वारल्स ऑव आथर्स' (लेखकों के झगड़े)। उसने तीन उपन्यास तथा दो ऐतिहासिक ग्रंथ भी लिखे। १८४८ में उसकी मृत्यु हुई।