प्रकृति से अपील

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित ०५:१२, १५ जून २०२० का अवतरण (Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:ambox प्रकृति से अपील (अंग्रेज़ी: Appeal to nature) एक तरह का तर्क है जिसमें यह प्रस्तावित किया जाता है कि "कोई वस्तु अच्छी है क्योंकि वह 'प्राकृतिक' है, या कोई वस्तु बुरी है क्योंकि वह 'अप्राकृतिक' है"।[१]

इस तर्क का रूप

यह तर्क आमतौर पर इस रूप में देखने को मिलता है:[२]

साँचा:math
साँचा:math

जूलियन बागिनी कहते हैं कि "अगर हम मान भी लें कि कुछ वस्तुएँ प्राकृतिक और कुछ अप्राकृतिक होती हैं, इस से क्या सिद्ध होता है? उत्तर है: कुछ भी नहीं। जो प्राकृतिक है वो अच्छा है (या कम से कम बेहतर) और जो अप्राकृतिक है वो बुरा है (या कम से कम बदतर), यह मानने के लिए कोई कारण नहीं है।"[३]

उदाहरण

भोजन, कपड़े और जङी बूटी से बनी औषधियों के लेबल और विज्ञापन प्रकृति से अपील के सामान्य उदाहरण हैं। कई उत्पादों के लेबल "सब प्राकृतिक" शब्द का प्रयोग करके यह संकेत देना चाहते हैं कि उत्पाद पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षित है। मगर कई लोगों द्वारा सुझाव दिया गया है कि एक उत्पाद की सुरक्षा या प्रभाव का निर्धारण उसके 'प्राकृतिक' या 'अप्राकृतिक' होने से नहीं किया जा सकता है।[३]

सन्दर्भ

  1. Moore, George E.: Principia Ethica, Barnes and Noble Publishing, Inc (१९०३ ई., २००५ ई.) p. ४७
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite book