म्हापसा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>Hunnjazal द्वारा परिवर्तित ००:५९, ८ जुलाई २०२१ का अवतरण (HotCat द्वारा श्रेणी:म्हापसा जोड़ी)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
साँचा:if empty
Mapusa
म्हापशें
{{{type}}}
म्हापसा की एक सड़क
म्हापसा की एक सड़क
साँचा:location map
निर्देशांक: साँचा:coord
देशसाँचा:flag/core
प्रान्तगोवा
ज़िलाउत्तर गोवा ज़िला
तहसीलबारदेज़
ऊँचाईसाँचा:infobox settlement/lengthdisp
जनसंख्या (2011)
 • कुल३९,९८९
 • घनत्वसाँचा:infobox settlement/densdisp
भाषा
 • प्रचलितकोंकणी, मराठी
समय मण्डलIST (यूटीसी+5:30)
पिन403 507
दूरभाष कोड0832
वाहन पंजीकरणGA-03

साँचा:template other

म्हापसा (Mapusa) भारत के गोवा राज्य के उत्तर गोवा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह बारदेज़ तालुका का मुख्यालय है। म्हापसा राज्य की राजधानी, पणजी, से 13 किमी उत्तर में स्थित है। यह मुम्बई को कोचीन से जोड़ने वाले ऍनऍच-66 पर स्थित है।[१][२]

इतिहास

म्हापसा "अल्टो" नामक पहाड़ के आसपास बसा एक कस्बा है। म्हापसा शब्द का उद्गम कोंकणी भाषा के शब्द 'माप' - 'मानचित्र' और वाक्यांश भरक शब्द 'सा' से व्युत्पन्न माना जाता है। गोवा के प्राचीन कृषि समुदाय की अच्छे से स्थापित एक सामुदायिक कृषि व्यवस्था थी जिसे गुनकारी कहा जाता था, जिसके अन्तर्गत विभिन्न गाँव एक संघ निर्मित कर सामुदायिक भूमि पर खेती करके होने वाले लाभ को आपस में बाँटते थे। बाजाऱ दिवस एक प्रमुख आयोजन होता था, जिसमें विभिन्न जिलों से सामान लाकर एक केन्द्रीय स्थान पर लाया जाता था। इस प्रकार म्हापसा सदियों से एक प्रमुख क्रय-विक्रय केन्द्र रहा है।

भूगोल

म्हापसा 15.60°N 73.82°E के निर्देशांक पर स्थित है।[३] इसकी औसत ऊँचाई 15 मीटर है। मापुसा की जलवायु उष्णकटिबन्धीय है और यहाँ तापमान गर्मियों में उच्च आद्रता के साथ 37 °से से सर्दियों में 21 °से के बीच रहता है।

जनसांख्यिकी

भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार[४], म्हापसा की जनसंख्या 40,487 है। कुल जनसंख्या में पुरुष 52%, और महिलाएँ 48% हैं। यहाँ की औसत साक्षरता दर 76% है जो राष्ट्रीय साक्षरता दर 59.5% से अधिक है जिसमें से पुरुष साक्षरता दर 80% और महिला साक्षरता दर 73% है। 11% लोग 0-6 वर्ष आयुवर्ग के हैं।

उल्लेखनीय लोग

  • मनोहर पारिकर - गोवा के एक भूतपूर्व मुख्यमन्त्री और वर्तमान केन्द्रीय मन्त्री।
  • दयानन्द बान्दोदकर - गोवा के प्रथम मुख्यमन्त्री जिनका जन्म, लालन-पालन और शिक्षा म्हापसा में ही सम्पन्न हुए थे।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "The Rough Guide to Goa," Rough Guides UK, 2010, ISBN 9781405386616
  2. "Goa and Mumbai," Amelia Thomas, Lonely Planet, 2012, ISBN 9781741797787
  3. Falling Rain Genomics, Inc - Mapusa स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। (अंग्रेज़ी)
  4. साँचा:cite web (अंग्रेज़ी)