मन्दार पर्वत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
2401:4900:1211:47d3:2:1:7a1c:5bdd (चर्चा) द्वारा परिवर्तित १६:१७, ६ मार्च २०२० का अवतरण (बांका गलत लिखा गया था)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

मन्दार पर्वत बिहार राज्य के बांका जिला में स्थित पर्वत है। यह भागलपुर शहर के दक्षिण में लगभग ४५ किमी की दूरी पर स्थित है। इसकी ऊँचाई लगभग ७०० फीट (२१ मीटर) है। यह एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। इसके शिखर पर दो मन्दिर हैं, एक हिन्दू मन्दिर और दूसरा जैन मन्दिर।

हिन्दू पौराणिक कथाओं में इसे मन्दराचल (मन्दर + अचल = मन्दर पर्वत) कहा गया है और इसी को मथनी बनाकर समुद्र मन्थन किया गया था।

इस पर्वत के पास में ही 'पापहरनी' सरोवर है किसके बीच में स्थित मन्दिर में लक्ष्मी और विष्णु विराजमान हैं।