सिउड़ी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>Hunnjazal द्वारा परिवर्तित १६:०३, २१ अगस्त २०२० का अवतरण (HotCat द्वारा श्रेणी:बीरभूम ज़िले के नगर जोड़ी)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
सिउड़ी
সিউড়ি / Suri

साँचा:location map

सूचना
प्रांतदेश: बीरभूम ज़िला
पश्चिम बंगाल
साँचा:flag/core
जनसंख्या (2011): 67,864
मुख्य भाषा(एँ): बंगाली
निर्देशांक: स्क्रिप्ट त्रुटि: "geobox coor" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

सिउड़ी (Suri) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के बीरभूम ज़िले में स्थित एक शहर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।[१][२]

विवरण

सिउड़ी मोर नदी से ५ कि॰मी॰ दक्षिण एक कंकड़ की पहाड़ी पर स्थित है। यहाँ तेल पेरने, दरी बुनने तथा निबार बनाने के उद्योग हैं। हर वर्ष जनवरी-फरवरी में यहाँ पशु-प्रदर्शनी होती है जिसमें पुरस्कार दिए जाते हैं। फर्नीचर भी यहाँ बनते हैं और निकटवर्ती गाँवों में सूती एवं रेशमी वस्त्र बुनने का काम होता है।

यह शहर ब्रिटिश काल में बसा था। संथाल विद्रोह के समय यह संघर्ष का एक केन्द्र रहा था। १९वीं सदी के मध्य भाग में शहर में नगरपालिका बना था। यह शहर समुद्र की सतह से लगभग ७२ मीटर उँची है और छोटानागपुर के पठार के पूर्वी छोड़ में स्थित है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "Lonely Planet West Bengal: Chapter from India Travel Guide," Lonely Planet Publications, 2012, ISBN 9781743212202
  2. "Kolkata and West Bengal Rough Guides Snapshot India," Rough Guides, Penguin, 2012, ISBN 9781409362074