गुड़मार
imported>Dolon Prova द्वारा परिवर्तित ०६:३५, ३ मार्च २०२१ का अवतरण (HotCat द्वारा श्रेणी:औषधीय पौधे जोड़ी)
गुड़मार (वानस्पतिक नाम : Gymnema sylvestre ) एक औषधीय पौधा है जो मध्य भारत (मध्य प्रदेश), दक्षिण भारत और श्रीलंका का देशज है॥ यह बेल (लता) के रूप में होता है। इसकी पत्ती को खा लेने पर किसी भी मीठी चीज का स्वाद लगभग एक घंटे तक के लिए समाप्त हो जाता है। इसे खाने के बाद गुड़ या चीनी की मिठास खत्म हो जाती है और वह खाने पर रेत के समान लगती है। इस विशेषता के कारण स्थानीय लोग इसे गुड़मार के नाम से पुकारते हैं। मधुमेह में इसका उपयोग प्रायः किया जाता है।[१]
अन्य भाषाओं में नाम
- बांग्ला : मेषशृंग
- मराठी : बेडकीचा पाला
- सिंहली : මස්බැද්ද / Masbadda
- मलयालम : ചക്കരക്കൊല്ലി ,
- तमिल : சிறுகுறிஞ்சா
सन्दर्भ
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
बाहरी कड़ियाँ
- गुड़मार (जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर)