तोंकिन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>EatchaBot द्वारा परिवर्तित ००:२५, ३ मार्च २०२० का अवतरण (बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
तांकिङ (Bắc Kỳ)

तांकिङ (Tongking) वियतनाम का उत्तरी भाग है। इसके पूर्व में तांकिं की खाड़ी है। इसका क्षेत्रफल ४४,६७२ वर्ग मील तथा इसमें लाल नदी तथा सहायक नदियों, विशेषकर संग बो (काली नदी), की घाटी और डेल्टा सम्मिलित हैं। मुख्य नदी घाटियों एवं ऊँची मध्य पहाड़ियों (spurs) द्वारा यह युनेन पठार से अलग है। यहाँ कोयला, जस्ता, फॉस्फेट, टिन एवं ग्रैफाइट की खुदाई की जाती है। चूना पत्थर ही बड़ी बड़ी खानों के कारण यहाँ पर्याप्त मात्रा में सीमेंट का निर्माण होता है। मुख्य फसल धान है, जो कुल कृषि योग्य भूमि के ४/५ भाग में बोया जाता है तथा साधारणत: संपूर्ण जनसंख्या के भोजन के लिये पर्याप्त होता है। यहाँ धान की खेती के विस्तार के लिये बहुत ही कम अवसर है, क्योंकि समतल भूमि सीमित है। मक्का, गन्ना, कपास, चाय, कहवा एवं तम्बाकू अन्य उपजें हैं। यहाँ रेशम का उत्पादन काफी होता है, जिसका अधिकांश उपयोग रेशम उद्योग के कारखानों में किया जाता है। तांकिं के उपजाऊ डेल्टा प्रदेश में घनी जनसंख्या पाई जाती है। यहाँ घनत्व १,७८० व्यक्ति प्रति वर्ग मील है। हानोई प्रमुख एवं आधुनिक नगर है, हेफोंग (Hiaphong) मुख्य बंदरगाह है।