बड़ी देवरानी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित ०७:२७, १ सितंबर २०२० का अवतरण (Rescuing 2 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.6)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

लुआ त्रुटि: expandTemplate: template "italic title" does not exist।साँचा:template other बड़ी देवरानी एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण एंड टीवी पर 30 मार्च 2015 से 13 नवम्बर 2015 तक सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे होता था। इसके निर्माता शशि मित्तल और सुमित मित्तल हैं। इसमें मुख्य किरदार में मुदित नायर और मेघा चक्रवर्ती हैं।[२]

कहानी

यह कहानी एक ऐसी देवरानी की है जो सबसे छोटी होते हुए भी वह बड़ी देवरानी कहलाती है। पोद्दार परिवार अपने पुराने रीति रिवाजों को बहुत अधिक मानते रहते हैं पर उनका पुत्र विभोर (मुदित नायर) ऐसे रीति रिवाजों को नहीं मानता था। एक दिन उसके परिवार वाले उसकी शादी उससे 4 वर्ष बड़ी लड़की रीति (मेघा चक्रवर्ती) से करा देते हैं। यह शादी केवल उन दोनों परिवार वालों के बीच व्यापार को बढ़ाने का एक तरीका रहता है। इस शादी के कारण अन्य परिवार वाले रीति को पसंद नहीं करते है। रीति एमबीए किए रहती है और वह उन परिवार वालों में समानता कायम करने और विभोर के दिल में अपने लिए जगह बनाने का प्रयास करते रहती है।

इससे कुछ वर्ष पहले रीति की शादी विभोर के बड़े भाई से तय होती है पर निमंत्रण पत्र में नाम गलत छपने के कारण विभोर के पिता को कुछ और लगता है और वह उस शादी को तोड़ देते हैं। लेकिन बाद में विभोर और रीति की शादी हो जाती है। रीति विभोर से प्यार करते रहती है, लेकिन विभोर अपने परिवार वालों के कारण ही शादी करता है।

कलाकार

  • मेघा चक्रवर्ती - रीति बियानी / पोद्दार (मुख्य किरदार)
  • मुदित नायर - विभोर पोद्दार (मुख्य किरदार)[३]
  • नवनी परिहार - इंद्रा सीताराम बियानी[४]
  • चेतन पंडित - सीताराम बियानी
  • दया शंकर पांडे - बिलसी पोद्दार
  • ज्योति गौबा - श्रीमती बिलसी पोद्दार
  • रीना कपूर - प्रभा घश्याम पोद्दार
  • रोशनी शेट्टी - मनभरी पोद्दार
  • राजू श्रेस्था - मौसा
  • निखिल शर्मा - निकुंज पोद्दार
  • शुभी आहूजा - मनीषा पोद्दार
  • प्रियंका सिंह - काजल निकुंज पोद्दार
  • सुधीर दल्वी - दादा जी

निर्माण

इस धारावाहिक का निर्माण कोलकाता में हुआ है। इसके मुख्य किरदार के लिए मेघा चक्रवर्ती और मुदित नायर को लिया गया।

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. साँचा:cite news
  3. साँचा:cite news
  4. साँचा:cite news

बाहरी कड़ियाँ