इतना करो ना मुझे प्यार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित १८:४७, २६ सितंबर २०२० का अवतरण (Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.7)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

लुआ त्रुटि: expandTemplate: template "italic title" does not exist।साँचा:template other इतना करो ना मुझे प्यार एक सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक है। जिसमें रॉनित रॉय मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह धारावाहिक 18 नवम्बर 2014 से शुरू हुआ जो सोमवार से गुरुवार रात 10:30 बजे देता है।[१]

कहानी

यह कहानी नचिकेत खन्ना या नील (रॉनित रॉय) और रागिनी पटेल या रागिनी खन्ना (पल्लवी कुलकर्णी) की है। यह दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते रहते हैं, लेकिन कुछ कारणों से यह दोनों में तलाक हो जाता है और वे अलग हो जाते हैं। लगभग 15 वर्ष के पश्चात नचिकेत के पास उसकी बेटी निशि (रिया शर्मा) का फोन आता है। वह उसे अपने शादी के लिए रागिनी को मनाने के लिए कहती है। इसके बाद नचिकेत फोन पर रागिनी को खरी खोटी सुनाता है और रागिनी गुस्से के कारण निषि के शादी के लिए मान जाती है। निषि शादी के लिए अपने पिता को भी बुलाती है। जब यह बात उनके बच्चों आगम (रोहन शाह) और सुहानी (पलक जैन) को पता चलती है तो वह भी अपनी बहन की शादी और अपनी माँ से मिलने की जिद करते हैं। उनका बड़ा बेटा रणवीर (अविनाश मुखर्जी) और नचिकेत की बहन उन लोगों से मिलने के खिलाफ होते हैं पर बाद में मान जाते हैं। वह सभी वहाँ आ जाते हैं। लेकिन सुहानी को परीक्षा के कारण वहीं रुकना पड़ता है। इसके 15 वर्ष के पश्चात वह पुनः मिलते हैं।

सुहानी अपनी माँ से मिलने के लिए बिना बताए आ जाती है। वह फोन पर रागिनी की बात सुन लेती है कि उसके कारण ही रागिनी और नचिकेत अलग हुए थे। बाद में नचिकेत उसे पूरी कहानी सुनाता है कि वह उसकी बेटी नहीं है, लेकिन रागिनी उसे नचिकेत कि बेटी सोचती है। इसके बाद सुहानी उन दोनों को मिलाने का फैसला करती है। रागिनी को लगता है कि सुहानी नचिकेत कि बेटी है, लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि वह किसी ओर की बेटी है। इसके बाद वह पुनः शादी करने का फैसला लेते हैं। लेकिन कुछ ही समय के बाद फिर से दोनों शादी करने से इंकार कर देते हैं। इसके बाद आरव को एक घटना के कारण उसके गोली चलाने के कारण उसे जेल हो जाती है। इसके बाद वह फिर अलग हो जाते हैं।

इस दौरान पेम को यह एहसास होता है कि वह राम कपूर / आरके से प्यार करने लगी है। लेकिन आरके की शादी देविका से तय हो जाये रहती है। आरके उसे इस दौरान कई बार उससे शादी करने के लिए कहता है, लेकिन वह नहीं मानती है। जब कुछ ही दिन बचे रहता है तो इस बात का पता नचिकेत और अन्य लोगों को लगता है। लेकिन आरके पेम से शादी करने से इंकार कर देता है और उसे उल्टा सीधा कहता है। इस कारण नचिकेत और आरके की लड़ाई हो जाती है व रागिनी को चोट लग जाती है। पुलिस नचिकेत को जेल ले जाती है और निवेदिता उसे बाहर ले आती है। इसके बाद वह रागिनी के खिलाफ जहर भर्ती है। इस घटना के पश्चात शान्त स्वभाव के अमन नचिकेत के ऊपर क्रोधित रहते हैं।

कलाकार

निर्माण

इसके निर्माण के लिए सबसे पहले रॉनित रॉय को चुना गया और बाद में पल्लवी कुलकर्णी को भी लिया गया।

पुरस्कार

सन्दर्भ

  1. http://www.setindia.com/video/itna-karo-na-mujhe-pyaar-promo
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

बाहरी कड़ियाँ