संसद भवन, ओटावा में गोलीबारी २०१४
संसद भवन ओटावा में गोलीबारी | |
---|---|
संसद भवन की केन्द्रीय इमारत, जहाँ एक गोली चलाने वाला मारा गया।[१] | |
स्थान | साँचा:nowrap |
तिथि |
२२ अक्टूबर २०१४ ०९:५२ -अज्ञात (पूर्वी डेलाइट समय (यूटीसी-४:००)) |
हथियार | डबल बैरल बन्दूक |
मृत्यु | 2 (एक सैनिक और संदिग्ध अपराधी)[१][२] |
घायल | कम से कम ३[३] |
संदिग्ध अपराधी | माइकल ज़ेहाफ-बिबौ,[४] |
२२ अक्टूबर २०१४ को ओटावा में संसद भवन पर कई बार गोलीबारी हुई। गोलीबारी १०:०० बजे (पूर्वी डेलाइट समय, यूटीसी - ४:००) से थोड़ी देर पहले आरम्भ हुई।[५][६] कनाडाई प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने इसे आतंकी हमला बताया।[७]
गोलीबारी
पहली गोलीबारी: नेशनल वार मेमोरियल
गोलीबारी २२ अक्टूबर २०१४ को १०:०० (यूटीसी - ४:००) बजे से थोड़ी पहले आरम्भ हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नीली जींस और काले जैकेट वाला एक बन्दूकधारी जिसने अपने सिर पर रूमाल बांध रखा था, नेशनल वार मेमोरियल डबल बैरल बन्दूक के साथ आया।[८] उसने उस समय ड्यूटी कर रहे सैनिक पर गोली चलाई और उसके बाद अपने वाहन को संसद भवन में प्रवेश करवाया।
दूसरी गोलीबारी: संसद भवन
बन्दूकधारी कनाडाई संसद भवन की गली में आगे बढ़ा और वहाँ २०–३० गोलियाँ चलाई। कैनेडियन हाउस ऑफ़ कॉमन्स के सारजेन्ट-एट-आर्म्स केविन विकर्स ने कथित तौर पर संदिग्ध व्यक्ति को मार-गिराया।[१][९] कंजर्वेटिव पार्टी और विपक्षी न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी दोनों की वहाँ बैठक चल रही थी।[२][१०][११]
प्रतिक्रिया
- राष्ट्रीय
कनाडा के प्रधानमंत्री हार्पर ने दिन में टेलीविज़न पर बोलते हुये इसे आतंकी हमला बताते हुये इसकी निंदा की।[७]
- अन्तर्राष्ट्रीय
- राष्ट्रों से उपर
- साँचा:flag: महासचिव बान की मून ने बयान जारी कर कहा है कि उन्हें "स्थिति की जानकारी मिल गई थी... [और] वो आशा करते हैं कि स्थिति जल्दी ही ठीक हो जायेगी। वो अब कनाडा की जनता और सरकार के साथ हैं।"[१२]
- नोराड कमांडर जनरल ने भा इस हमले की निंदा की।[१३]
- देश
- साँचा:flag: हमले के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी संसद और कैनबरा में कनाडाई उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ा दी।[१४]
- साँचा:flag: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमले की निंदा करते हुये ट्वीटर पर ट्वीट किया है, संसद में फ़ायरिंग चिंताजनक। सबकी कुशलता की प्रार्थना करता हूँ।[१२][१५]
- साँचा:flag: कथित तौर पर हार्पर ने राष्ट्रपति बेंजामिन नेतनयाहू से घटना के बारे में बात की।[१३]
- साँचा:flag: प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने कहा कि वो "ओटावा में आज के हमले से चकित हैं" और उन्होंने अपने राष्ट्रमण्डल सदस्य देश की पूरी सहायता का प्रस्ताव रखा।[१२]
- साँचा:flag: राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हमले की निंदा करते हुये कहा, "हमें चौकस रहने की ज़रूरत है।"[१६]