अली पाशा मुबारक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>EatchaBot द्वारा परिवर्तित २०:५२, ५ मार्च २०२० का अवतरण (बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:asbox

अली पाशा मुबारक

अली पाशा मुबारक (१८२३ - १४ नवम्बर १८९३) उन्नीसवीं शदी के उत्तरार्ध में मिस्र के सार्वजनिक कार्य एवं शिक्षा मंत्री थे। वे मिस्र के सर्वाधिक प्रभावशाली एवं प्रतिभाशाली सुधारकों में से एक हैं।

परिचय

यह एक साधारण वंश के व्यक्ति थे। पहले ये मिस्री तोपखाने में एक अधिकारी हुए और धीरे-धीरे उन्नति करके मंत्री के पद पर पहुँचे। १८४४ ई. में फ्रांस गए और मेट्ज के तोपखाने के स्कूल में शिक्षा ग्रहण की। अली पाशा मुबारक ने मिस्र सरकार के प्रत्येक विभाग में बहुत ज्यादा सुधार किए। इन्हीं के मंत्रित्व में छापेखाने खुले और स्कूलों के लिए पढ़ाई जानेवाली पुस्तकें तैयार की गई। १८९१ ई. में उन्होंने सर अलफ्रेड मिलनर के हस्तक्षेप के कारण त्यागपत्र दे दिया और राजनीति से अलग होकर एक साधारण व्यक्ति की तरह जीवन व्यतीत करने लगे। १४ नवम्बर १८९३ को उनकी मृत्यु काहिरा में हो गई।