रिवालसर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>SM7 द्वारा परिवर्तित १३:४५, ८ अप्रैल २०२२ का अवतरण (संदर्भ जोड़ा/सुधारा गया)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
साँचा:if empty
Rewalsar
{{{type}}}
रिवालसर झील
रिवालसर झील
साँचा:location map
निर्देशांक: साँचा:coord
देशसाँचा:flag/core
प्रान्तहिमाचल प्रदेश
ज़िलामंडी ज़िला
ऊँचाईसाँचा:infobox settlement/lengthdisp
जनसंख्या (2011)
 • कुल१,३६९
 • घनत्वसाँचा:infobox settlement/densdisp
भाषा
 • प्रचलिततिब्बती, पहाड़ी, हिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)

साँचा:template other

रिवालसर (Rewalsar) या त्सो पेमा (Tso Pema) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के मंडी ज़िले में स्थित एक बस्ती है।[१][२]

विवरण

रिवालसर मंडी क़स्बे से 24 किलोमीटर दूर सड़क मार्ग से जुड़ा एक प्राचीन तीर्थ है जहाँ एक बड़ा सरोवर और सरोवर के निकट ही गुरु पद्मसम्भव द्वारा स्थापित 'मानी-पानी' नामक बौद्ध मठ और एक गुरुद्वारा भी स्थित है | इसे महर्षि लोमश की तपोभूमि माना जाता है। यह स्थान हिंदू, बौद्ध एवं सिख धर्म के अनुयायियों के लिए श्रद्धा का केंद्र है।

हिंदू धर्म

यहाँ शंकर, लक्ष्मीनारायण और महर्षि लोमश के तीन मंदिर प्रसिद्ध हैं। रिवालसर सरोवर में सात उभरे हुए भूभाग हैं, उन पर उगे वृक्षों पर देव-मूर्तियाँ हैं।

बौद्ध धर्म

ऐसा माना जाता है कि मंडी के राजा अर्शधर को जब यह पता चला कि उनकी पुत्री ने गुरु पद्मसंभव से शिक्षा ली है तो उसने गुरु पद्मसंभव को आग में जला देने का आदेश दिया, क्योंकि उस समय बौद्ध धर्म अधिक प्रचलित नहीं था और इसे शंका की दृष्टि से देखा जाता था। बहुत बड़ी चिता बनाई गई जो सात दिन तक जलती रही। इससे वहाँ एक झील बन गई जिसमें से एक कमल के फूल में से गुरु पद्मसंभव एक षोडशवर्षीय किशोर के रूप में प्रकट हुए।

सिख धर्म

यहाँ पर एक भव्य गुरुद्वारा भी है जो गुरु गोविंद सिंह जी की याद में बना है। कहा जाता है कि मुगलों से युद्ध में पहाड़ी राजाओं के साथ मिलकर औरंगज़ेब के विरुद्ध रणनीति बनाने के उद्देश्य से यहाँ आये थे और तीस दिन तक यहाँ रहे।[३] मंडी के राजा जोगिंदर सेन ने सन् १९३० में इस गुरुद्वारे का निर्माण कराया। बैसाखी के अवसर पर श्रद्धालु यहाँ स्नान के लिए आते हैं।

आवागमन

सड़क मार्ग

रिवालसर के निकट सबसे प्रमुख शहर मंडी है, जहाँ से सड़क मार्ग से लगभग एक घंटे में यहाँ पहुँचा जा सकता है। मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग २१ (अम्बाला-मनाली मार्ग) पर स्थित होने से भारत भर से जुड़ा हुआ है।

रेल मार्ग

निकटतम रेलवे स्टेशन कीरतपुर साहिब है। वहाँ से सड़क मार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग २१ के रास्ते मंडी और फिर रिवालसर जाया जा सकता है।

वायु मार्ग

निकटतम हवाई अड्डा भुन्तर (कुल्लू-मनाली) है। वहाँ से सड़क मार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग २१ के रास्ते मंडी और फिर राज्य राजमार्ग २६ से रिवालसर जाया जा सकता है।

चित्रदीर्घा

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "Himachal Pradesh, Development Report, State Development Report Series, Planning Commission of India, Academic Foundation, 2005, ISBN 9788171884452
  2. "Himachal Pradesh District Factbook," RK Thukral, Datanet India Pvt Ltd, 2017, ISBN 9789380590448
  3. साँचा:cite book