ईशनिंदा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>The Final Refiner द्वारा परिवर्तित २१:४६, २ नवम्बर २०२० का अवतरण (विस्तार)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

ईशनिंदा[१] ईश्वर की श्रद्धा, धार्मिक या पवित्र लोगों से सम्बंद्ध चीज़ें या धार्मिक रूप से अनुल्लंघनीय कार्य का अपमान या अवमानना को कहते हैं। विभिन्न देशों में ईशनिंदा से सम्बंधित क़ानून भी बने हुए हैं जिसके तहत अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर किसी पूजा करने की चीज़ या जगह को नुक़सान या फिर धार्मिक सभा में व्यवधान डालता या कोई किसी की धार्मिक भावनाओं का अपमान बोलकर या लिखकर या कुछ दृश्यों से करता है तो वो भी ग़ैरक़ानूनी माना जाता है और इसके लिए निश्चित सज़ाओं का प्रावधान होता है।[२][३][४]

शब्दोत्पत्ति

ईशनिंदा शब्द दो शब्दों - ईश अर्थात ईश्वर तथा निंदा के मेल से बना है। इसलिए इसका अर्थ बनता है इश्वर कि निंदा।

ईशनिंदा कानून

जिन देशों में राज्य धर्म है, उनमें अक्सर ईशनिंदा एक दंडनीय अपराध होता है।

कुछ देशों में यह कानून बहुसंख्यक वर्ग की धार्मिक आस्थाओं को अल्पसंख्यकों पर थोपने में प्रयोग होता है[५], तो कई में यह अल्पसंख्यकों की धार्मिक आस्थाओं की रक्षा करने में।

२०१२ तक, ३३ देशों कि कानूनी संहिता में, किसी न किसी प्रकार का ईशनिंदा कानून था।

सन्दर्भ

  1. अंग्रेज़ी में Blasphemy
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite web
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।