बदख़्शान भूस्खलन २०१४

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>InternetArchiveBot द्वारा परिवर्तित ०६:१६, १५ जून २०२० का अवतरण (Rescuing 13 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
बदख़्शान भूस्खलन २०१४
Badakhshan in Afghanistan.svg
अफ़ग़ानिस्तान में बदख़्शान प्रान्त की स्थिति
तिथि साँचा:start date (यूटीसी+०४:३०)
स्थान बदख़्शान प्रान्त, अफ़ग़ानिस्तान
निर्देशांक साँचा:coord
मृत्यु ३५०(अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन)[१]
२१०० (बदख़्शां प्रांत के गवर्नर, शाह वलीउल्लाह अदीब)[२]
२७०० (इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन)[३]

२ मई २०१४ को अफ़ग़ानिस्तान के बदख़्शान प्रान्त के आर्गो जिले में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन की घटना हुई। इस घटना में मारे गये लोगों की संख्या अलग-अलग स्रोतों से भिन्न प्राप्त हुई जो ३५० से २७०० तक है। लगभग ३०० मकान ध्वस्थ हो गये जबकि १४००० घर क्षतिग्रस्त हो गये। बचावकर्मियों को शुरुआत में अन्य भूस्खलन के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।

भूस्खलन

२ मई २०१४ को अफ़ग़ानिस्तान के बदख़्शान प्रान्त के आर्गो नामक जिले में पहाड़ का एक हिस्सा एक गांव पर गिर गया।[४] वहाँ पिछले सप्ताह से मूसलाधार बारिश और बाढ़ की स्थिति पहले स्से बनी हुई थी।[५] भूस्खलन पास के गाँव प्रभावित हुये।[६] हज़ारों घर प्रभावित हुये जबकि ३०० घर भूस्खलन में दफन हो गये[४] यह संख्या गाँव का लगभग एक तिहायी है।[७] ये गाँव हजारों टन मलबे और चटानों के नीचे दब गये जिसने कीचड़ से बनी लहर का रूप ले लिया और राह में आने वाली प्रत्येक वस्तु को ध्वस्त कर दिया।[८]

प्रारम्भिक भूस्खलन सुबह ११:०० बजे से दोपहर १:०० बजे तक हुआ।[९][१०] यह घटना शुक्रवार के दिन घटित हुई जब अधिकतर लोग कार्यस्थान पर जाने के स्थान पर घर पर ही पूजा का कार्य करते हैं।[४][१०] अफ़गानिस्तान सेना सहित बचाव कार्य जारी किये गये जिन्हें शुरुआती दौर में आवश्यक उपकरणों की कमी का सामना करना पड़ा।[११][१२][१३]

प्रतिक्रिया

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई के अनुसार भूस्खलन में जान-माल का भारी नुकसान हुआ।[५] अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा: "हम उन लोगों के साथ हैं जो अफ़ग़ानिस्तान के में भयंकर त्रासदी का सामना कर रहे हैं। [...] हम अफ़ग़ानिस्तान की इस त्रासदी में हर तरह से सहायता करने को तैयार हैं।"[१४]

सन्दर्भ