कार्कासोन की एर्मज़ीन्द
कार्कासोन की एर्मज़ीन्द | |
---|---|
1385 में बनी एर्मज़ीन्द की प्रतिमा | |
जन्म |
Ermessenda de Carcassona 972 कार्कासोन, दक्षिण फ्रांस |
मृत्यु |
1 March 1058 संत क़ुइर्ज़े दे बेज़ोरा, कातालोन्या, स्पेन |
जीवनसाथी | बार्सिलोना के काउंट रमोन बोर्रेई |
कार्कासोन की एर्मज़ीन्द (साँचा:lang-ca; साँचा:lang-fr; 972–1 मार्च 1058) दक्षिण फ्रांस की कुलीन महिला थीं। ये बार्सिलोना, ज़िरोना और ऊज़ोना के काउंट की पत्नी थीं। इनका बार्सिलोना के काउंट रमोन बोर्रेई (972–1017) से विवाह 993 में हुआ, जिनके साथ इनके तीन संताने हुईं। अपने पति की 1017 में मृत्यु के पश्चात 1018 में ये अपने पुत्र के लिए राज-प्रतिनिधि बन गईं।
जीवन
कार्कासोन की एर्मज़ीन्द कार्कासोन के रोजर प्रथम की पुत्री थीं। इनका विवाह बार्सिलोना के काउंट रमोन बोर्रेई से 993 में हुआ था।[१][२]
अपने पति के साथ-साथ ये भी राजनीतिक तौर पर सक्रिय थीं तथा सभाओं व अदालतों में हिस्सा लेती थीं। 1017 में इनके पति की मृत्यु हो गई व इसके एक वर्ष पश्चात इन्होने अपने जेष्ट पुत्र बैरंगुए रमोन प्रथम के लिए 1023 तक राजप्रतिनिधि का पद सम्भाला। इसके पश्चात इनकी राज-शक्तियों में वृद्धि होती चली गई। अपने पुत्र के विपरीत ये दक्षिण में मुसलमानों से युद्ध के पक्ष में थीं। इसके पीछे का एक बड़ा कारण राज्य के कुलीनों का इनके शासक पुत्र की शान्ति निति के प्रति असंतोष था।[१]
1035 में अपने पुत्र की मृत्यु के पश्चात ये अपने पोते के लिए राजप्रतिनिधि बनीं और 1044 में उसके अभिषेक तक इस पद पर काबिज रहीं।[१][२]
सन्दर्भ
- ↑ अ आ इ साँचा:cite book
- ↑ अ आ साँचा:cite book
बाहरी कड़ियाँ
- स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।