गोला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>संजीव कुमार द्वारा परिवर्तित २०:१८, २८ अगस्त २०२० का अवतरण (2409:4052:2399:1FA7:0:0:811:88A4 (Talk) के संपादनों को हटाकर InternetArchiveBot के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:asbox

गोला (sphere) वह ठोस है जिसमें केवल एक तल होता है और इसके तल का प्रत्येक बिन्दु एक निश्चित बिन्दु से समान दूरी पर होता है। इस बिन्दु को गोले का केन्द्र कहते हैं तथा केन्द्र से गोले के किसी बिन्दु की दूरी को गोले की त्रिज्या कहते हैं। उदाहरण के लिए, गेंद का आकार गोल होता है।

निर्देशांक ज्यामितीय समीकरण

यदि गोले का केन्द्र <math>(x_0, y_0, z_0)</math> तथा त्रिज्या <math>r</math> हो तो गोले के तल का कोई बिन्दु <math>(x, y, z)</math> निम्नलिखित समीकरण को संतुष्ट करेगा।

<math>\displaystyle (x-x_0)^2+(y-y_0)^2+(z-z_0)^2 = r^2</math>.

r त्रिज्या वाले गोले का प्राचलिक समीकरण यह है:

<math>

\left\{ \begin{matrix} x & = & r \cos\theta \; \cos\phi \\ y & = & r \cos\theta \; \sin\phi \\ z & = & r \sin\theta \end{matrix} \right. \qquad\left(\frac{-\pi}{2} \le\theta\le \frac{\pi}{2} \mbox{ et } -\pi \le \phi \le \pi\right) </math>

== सूत्र ==अध्द गोले का कुल पृष्ठ


यदि गोले की त्रिज्या <math>r</math> हो तो गोले का वक्र पृष्ठ :

<math>A=4\pi r^2~</math>.

गोले का आयतन :

<math>V=\frac{4\pi r^{3}}3</math>.

इसे भी देखें

बाहरी कड़ियाँ