गुलमा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>EatchaBot द्वारा परिवर्तित १७:२३, १ मार्च २०२० का अवतरण (बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
विभिन्न प्रकार के गुलमे

गुलमा, लंगूचा या सॉसेज (अंग्रेजी: Sausage), एक मांसाहारी भोजन है जिसे आमतौर पर कीमे के चारो ओर खाल लपेट कर बनाया जाता है। परंपरागत तौर पर गुलमा बनाने के लिए कीमे को एक आंत से बने आवरण में भरा जाता है, लेकिन आजकल कृत्रिम आवरण भी मिलते है। कुछ गुलमों को प्रसंस्करण के दौरान पकाया जाता है और इनके आवरण को इसके बाद हटाया जा सकता है।

गुलमा बनाना एक पारंपरिक खाद्य संरक्षण तकनीक है। गुलमों को उपचार कर, सुखा कर, या धुआं दे कर संरक्षित किया जा सकता है।

सन्दर्भ