यांगियेर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>Sanjeev bot द्वारा परिवर्तित १२:४२, १ सितंबर २०१४ का अवतरण (सन्दर्भ की स्थिति ठीक की।)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
यांगियेर
Yangiyer / Янгиер

साँचा:location map

सूचना
प्रांतदेश: सिरदरिया प्रान्त, उज़बेकिस्तान
जनसंख्या (१९९१): २९,६००
मुख्य भाषा(एँ): उज़बेक
निर्देशांक: स्क्रिप्ट त्रुटि: "geobox coor" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
चित्र:Yangier.jpg
यांगियेर शहर का द्वार

यांगियेर (उज़बेक: Янгиер, अंग्रेज़ी: Yangiyer) मध्य एशिया के उज़बेकिस्तान देश के पूर्वी भाग में स्थित सिरदरिया प्रान्त का एक शहर है। इस शहर की स्थापना सन् १९५७ में की गई थी जब सोवियत संघ ने गोलोदनाया स्तेपी के शुष्क रेगिस्तानी क्षेत्र को नहरों के द्वारा सींच कर उपजाऊ बनाया था।[१]

नाम का अर्थ

उज़बेक भाषा में 'यांगि येर' का मतलब 'नई भूमि' होता है।[२]

शिक्षा और उद्योग

यांगियेर में कुछ उद्योग हैं जिनमें निर्माण सामग्री, पाइपें और डामर (ऐस्फ़ॉल्ट​) बनाने के कारख़ाने शामिल हैं। यहाँ ताशकंत कृषि और सिंचाई अभियांत्रिकी संस्थान (Филиал Ташкентского Института Инженеров Ирригации и Механизации Сельского Хозяйства, फ़िलिअल ताश्केंत्स्कोगो इंस्तितूता इंझ़ेनेरोव इरिगात्सीय सेलिस्कोगो ख़ोज़्याइस्त्वा) की एक शाखा है। इसके अलावा यहाँ सिविल अभियांत्रिकी का एक कॉलेज है। गोलोदनाया स्तेपी को कृषि के लिए अनुकूल बनाने के महा-अभियान के स्मारक के रूप में शहर में एक संग्रहालय भी है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. The Geographical digest, G. Philip, 1965, ... Yangi-Yer was founded in 1957 as a centre for the development of the new irrigated cotton lands of the Golodnaya ...
  2. Eastern world, Volume 16, 1962, ... The first of the cities we saw was Yangi Yer (which means 'new land' in Uzbek), built in 1956 ...