रत्ती (वज़न का माप)
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
रत्ती भारतीय उपमहाद्वीप का एक पारम्परिक वज़न का माप है, जो आज भी ज़ेवर तोलने के लिए जोहरियों द्वारा प्रयोग किया जाता है। आधुनिक वज़न के हिसाब से एक रत्ती लगभग ०.१२१२५ ग्राम के बराबर है।
पारम्परिक भारतीय वज़न
पारम्परिक भारतीय वज़न इस प्रकार हैं[१] -
- ४ धान की एक रत्ती बनती है
- ८ रत्ती का एक माशा बनता है
- १२ माशों का एक तोला बनता है
- ५ तोलों की एक छटाक बनती है
- १६ छटाक का एक सेर बनता है
- ५ सेर की एक पनसेरी बनती है
- ८ पनसेरियों का एक मन बनता है
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।