ऍथनोलॉग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
imported>Addbot द्वारा परिवर्तित ०७:३९, १४ मार्च २०१३ का अवतरण (Bot: Migrating 33 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q14790 (translate me))
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

ऍथनोलॉग (अंग्रेज़ी: Ethnologue) विश्व की भाषाओँ की एक सूची है जिसका प्रयोग भाषाविज्ञान में अक्सर किया जाता है। इसमें हर भाषा और उपभाषा को अलग तीन अंग्रेज़ी अक्षरों के साथ नामांकित किया गया है। इस नामांकन को "सिल कोड" (SIL code) कहा जाता है। उदाहरण के लिए मानक हिंदी का सिल कोड 'hin', ब्रज भाषा का 'bra', बुंदेली का 'bns' और कश्मीरी का 'kas' है। हर भाषा और उपभाषा का भाषा-परिवार के अनुसार वर्गीकरण करने का प्रयास किया गया है और उसके मातृभाषियों के वासक्षेत्र और संख्या का अनुमान दिया गया है। इस सूची का १६वाँ संस्करण सन् २००९ में छपा और उसमें ७,३५८ भाषाएँ दर्ज थीं।

संगठन

ऍथनोलॉग भाषा सूची एक "समर भाषावैज्ञानिक संस्था" (Summer Institute of Linguistics, समर इन्स्टीट्यूट ऑफ़ लिंग्विस्टिक्स) नामक संसथान करती है। इस संसथान का ध्येय ईसाई धर्म का प्रचार है और यह हर भाषा में बाइबल (ईसाई धर्म ग्रन्थ) छापना चाहते हैं।[१]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist