हरनाज़ कौर संधू

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
हरनाज़ कौर संधू
जन्म 3 March 2000 (2000-03-03) (आयु 24)
चंडीगढ़, भारत
आवास चंडीगढ़
व्यवसाय मॉडलिंग, अभिनय
पदवी ब्रह्माण्ड सुन्दरी 2021
ऊंचाई साँचा:height

हरनाज कौर संधू (जन्म 3 मार्च 2000) एक भारतीय मॉडल और सौंदर्य प्रतियोगिता की उपाधि धारक हैं, जिन्हें मिस दिवा २०२१ का ताज पहनाया गया था। अब उन्होंने मिस यूनिवर्स २०२१ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्रह्मांड सुंदरी का मुकुट अपने नाम किया है और ऐसा करने वाली तीसरी भारतीय किशोरी बन गईं हैं।[१]

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

संधू का जन्म और पालन-पोषण चंडीगढ़ में हुआ था।[२] उन्होंने शिवालिक पब्लिक स्कूल और चंडीगढ़ में पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में पढ़ाई की।[३] वह फिलहाल एमए लोक प्रशासन की पढ़ाई कर रही हैं। हरनाज़ ने दो पंजाबी फिल्मों 'पाऊ बारां' और 'बाई जी कुट्टंगे' में भी काम किया हैं।[३] दोनों फिल्में अगले साल रिलीज होंगी।

सौंदर्य प्रतियोगिता

संधू ने किशोरी के रूप में प्रतियोगिता में भाग लेना शुरू किया, मिस चंडीगढ़ 2017 और मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया 2018 जैसे खिताब जीते। संधू का पहला पेशेवर फोटोशूट 4 जुलाई को चंडीगढ़ स्थित सेलिब्रिटी फोटोग्राफर आर्यमन भाटिया द्वारा हसल स्टूडियो में किया गया था। फेमिना मिस इंडिया पंजाब 2019 का खिताब जीतने के बाद, संधू ने फेमिना मिस इंडिया 2019 में भाग लिया, जहां उन्होंने अंततः शीर्ष 12 में जगह बनाई।

मिस दिवा 2021

16 अगस्त 2021 को, संधू को मिस दिवा 2021 के शीर्ष 50 सेमीफाइनलिस्टों में से एक के रूप में चुना गया था। बाद में 23 अगस्त को, उन्हें शीर्ष 20 फाइनलिस्टों में से एक के रूप में पुष्टि की गई, जो टेलीविज़न मिस दिवा प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 22 सितंबर को आयोजित प्रारंभिक प्रतियोगिता के दौरान, संधू ने मिस ब्यूटीफुल स्किन का पुरस्कार जीता और मिस बीच बॉडी, मिस ब्यूटीफुल स्माइल, मिस फोटोजेनिक और मिस टैलेंटेड के लिए फाइनलिस्ट बनीं।

30 सितंबर को, मुंबई में फाइनल के दौरान, संधू को आउटगोइंग टाइटलहोल्डर एडलाइन कैस्टेलिनो द्वारा विजेता के रूप में ताज पहनाया गया। मिस दिवा 2021 के रूप में, वह मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता में ऐलात, इज़राइल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।[४]

मिस यूनिवर्स 2021

मिस दिवा 2021 जीतने के बाद संधू को भारत की तरफ से मिस यूनिवर्स 2021 में भाग लेने का हक मिल गया।[५] यह प्रतियोगिता 12 दिसम्बर 2021 को ईलत, इज़राएल में आयोजित की गई।[६] संधू पहले 80 प्रतियोगियों के समूह से आगे निकाल्ते हुए शीर्ष १६, फिर शीष १०, शीर्ष ५ और शीर्ह ३ तक पहुंच गईं। तीन सबसे सुन्दर लडकियों में स्थान बनाने के बाद उन्होंने मिस दक्षिण अफ्रीका और मिस पराग्वे नादिया परेरा को पछाडते हुए ब्रह्मांड सुंदरी का मुकुट अपने नाम कर लिया।[७] उन्हें ब्रह्मांड सुदंरी का मुकुट मिस यूनीवर्स 2020 एंड्रिया मेज़ा ने पहनाया। इसके साथ ही वह यह सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला बन गईं।[८][९][७]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite web
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  7. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  8. साँचा:cite web
  9. साँचा:cite web