स्ट्रेट द्वीप

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

पृष्ठ साँचा:Infobox islands/styles.css रिक्त है

स्ट्रेट द्वीप
Strait Island
साँचा:if empty
साँचा:if empty
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 522 पर: "साँचा:if empty" is not a valid name for a location map definition।
भूगोल
अवस्थितिबंगाल की खाड़ी
निर्देशांकसाँचा:coord
द्वीपसमूहअण्डमान द्वीपसमूह
आसन्न जल निकायहिन्द महासागर
क्षेत्रफल२.८७ km (एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "["। sq mi)
लम्बाई३.२ km (एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "["। mi)
चौड़ाईसाँचा:convert
तटरेखा८.७ km (एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "["। mi)
अधिकतम ऊँचाई२७ m (एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "["। ft)
प्रशासन
ज़िलाउत्तर और मध्य अण्डमान ज़िला
द्वीपसमूहअण्डमान द्वीपसमूह
द्वीप उपसमूहपूर्व बारातांग समूह
तालुकारंगत
जनसांख्यिकी
जनसंख्या39 (2011)
अन्य सूचना
समय मण्डलसाँचा:unbulleted list
 • Summer (DST)साँचा:unbulleted list
साँचा:if empty744203
साँचा:if empty031927
आधिकारिक जालस्थलwww.and.nic.in
भाषाएँहिन्दी, बृहत अण्डमानी
साँचा:template other

साँचा:template otherसाँचा:main other

स्ट्रेट द्वीप (Strait Island) भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग का एक द्वीप है। यह ६.०१ वग किमी क्षेत्रफल का एक छोटा द्वीप है जहाँ बृहत अण्डमानी समुदाय (ग्रेट अण्डमानी) के लिये एक आरक्षित क्षेत्र बनाया गया है।[१][२][३]

विवरण

स्ट्रेट द्वीप बारातांग द्वीप से ५.५ किमी पूर्व में बृहत अण्डमान द्वीपों और रिची द्वीपसमूह के बीच की डिलिजेंट जलसन्धि (Diligent Strait) में स्थित है। २००१ की जनगणना में यहाँ १५ परिवारों में ४२ लोग रह रहे थे, जिनमें से २८ पुरुष थे। यह वन से ढका हुआ द्वीप है जिसकी गुफ़ाओं में पक्षियों ने घर बनाये हुये हैं और जिसपर कभी हिरण भारी मात्रा में रहा करते थे। जब बृहत अण्डमान के मुख्य द्वीपों पर बृहत अण्डमानियों की संख्या विलुप्ति के कागार पर आ पहुँची तो अण्डमान प्रशासन ने इस समुदाय को बचाने के लिये इस द्वीप को उनके लिये आरक्षित घोषित कर दिया। बृहत अण्डमानियों के शरीरों में कई साधारण रोगों से लड़ने की क्षमता नहीं होती जिस कारणवश अन्य समुदायों से हल्का सम्पर्क भी उनके लिये अक्सर घातक सिद्ध हो जाता है। इस द्वीप पर उनके लिये पक्के मकान निर्मित हुए। आधे द्वीप पर वह रहते हैं और द्वीप के अन्य भाग में पुलिस, चिकित्सा और अन्य जनकल्याण कर्मचारी रहते हैं। बच्चों के लिये एक पाठशाला भी है। घरों के पास नारियल, आम और इमली के पेड़ हैं। हर दो सप्ताह में पोर्ट ब्लेयर आने-जाने वाली नौका इस द्वीप का अन्य जगहों के लिये एकमात्र यातायात का साधन है।[४][५]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. Awaradi, S.A. 1990. Computerized Master Plan 1991-2021 for Welfare of Primitive Tribes of Andaman and Nicobar Islands, Andaman and Nicobar Administration, Port Blair.
  2. "Andaman and Nicobar Islands: Past and Present," S. Ram (Editor), Akansha Publishing House, 2001, ISBN 9788187606093
  3. साँचा:cite book
  4. Abbi, A. 2006. Endangered Languages of Andaman Islands. Muenchen: Lincom GmbH
  5. Manoharan, S. 1989. A Descriptive and Comparative Study of the Andamanese Language. Calcutta: Anthropological Survey of India