स्क्विड गेम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

लुआ त्रुटि: expandTemplate: template "italic title" does not exist।साँचा:template other

स्क्विड गेम (कोरियाई: 오징어 게임; Ojing-eo Geim, अंग्रेज़ी: Squid Game) ह्वांग डोंग-ह्युक द्वारा लिखित और निर्देशित एक दक्षिण कोरियाई टेलीविजन शृँखला है जिसमें ली जंग-जे, पार्क हे-सू, ओ येओंग-सु, वाई हा-जून, जंग हो-योन, हे सुंग-ताए, अनुपम त्रिपाठी, और किम जू-यंग ने अभिनय किया है।[२][३] इसे नेटफ्लिक्स ने 17 सितंबर 2021 को रिलीज़ किया था।[४][५] इस धारावाहिक को नेटफ्लिक्स पर नेटफ्लिक्स पर वैश्विक रूप से 17 सितंबर, 2021 को प्रसारित किया गया था।[६][७]

धारावाहिक में एक प्रतियोगिता को दिखाया गया है जिसमें 456 खिलाड़ियों ने भाग लिया है, जिनमें से सभी बहुत बड़े कर्ज़ में डूबे हुए हैं। खिलाड़ियाँ कुछ बच्चों के खेल खेलते हैं और खेलों में हार जाने पर उन्हें मार दिया जाता है तथा वे 45.6 मिलियन वॉन का इनाम भी नहीं जीत पाते। ह्वांग के अनुसार यह उसके अपने अनुभव पर आधारित है तथा यह दक्षिण कोरिया में आर्थिक संरचना की कमियों को भी दर्शाता है। हालाँकि इसकी कहानी उन्होंने वर्ष 2008 में तैयार की थी, वे किसी ऐसे को नहीं ढूँढ़ पाए जो उनकी कहानी को खरीदना चाहे। आखिर में 2019 में नेटफ्लिक्स ने कहानी को अंतर्राष्ट्रीय मनोरंजन को बढ़ावा देने के अपने लक्ष्य के साथ स्वीकार किया। सभी नौ एपिसोड ह्वांग ने खुद लिखे हैं।

अवलोकन

सोंग गी-हुन एक तलाकशुदा और कर्ज़ में डूबा व्यक्ति है जिसे एक बड़े कैश इनाम के लिए कुछ बच्चों के खेल खेलने के लिए बुलाया गया है। प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए, उसे एक अनजान जगह पर लाया जाता है जहाँ वह 455 दूसरे खिलाड़ियों से मिलता है जो कर्ज़ में डूबे हुए हैं। खिलाड़ियों को हरे ट्रैक सूट पहनाए जाते हैं और हर समय मास्क पहने हुए गुलाबी रंग के गार्ड्स द्वारा निगरानी में रखा जाता है, जबकि काला मास्क और काले कपड़े पहन कर सामने रहने वाला एक व्यक्ति सभी खेलों को नियंत्रित करता है। खिलाड़ियों को जल्द ही पता लग जाता है कि हार जाने पर उनकी मौत हो जाती है, और हर खिलाड़ी की मौत के बाद 45.6 मिलियन के ईनाम में 100 मिलियन और जोड़ देता है। गी-हुन, उसका बचपन का दोस्त चो सांग-वू, और कई दूसरे खिलाड़ी इस शारीरिक रूप से हिंसापूर्ण खेल को पूरा करने की कोशिश करते हैं।[८][९]

पात्र और अभिनेता

मुख्य पात्र

  • ली जुंग जै का पात्र सोंग गी-हुन (성기훈, कोरियाई उच्चारण: [sʌŋ gi hun], 456),[१०] एक ड्राइवर, जिसे जुआ खेलना पसंद है। वह अपनी माँ के साथ रहता है औऱ अपनी बेटी को वित्त से सहारा देने में असफल रहता है। वह अपने कर्ज़ वापस करने के लिए खेल में हिस्सा लेता है।
  • पार्क हे-सू का पात्र चो सांग-वू (조상우, कोरियाई उच्चारण: [tɕo saŋ u], 218),[१०] एक सुरक्षा कंपनी में निवेश दल का अध्यक्ष। वह गी-हुन से छोटा है और एक काफी समझदार छात्र था जिसने सोल राष्ट्रीय महाविद्यालय से पढ़ाई की थी, लेकिन अब वह एक अपराधी है क्योंकि उसने अपने ग्राहकों से पैसे लूटे थे।
  • वी हा जुन का पात्र ह्वांग जुन-हो (황준호, कोरियाई उच्चारण: [hwaːŋ tɕun ho]),[११] एक पुलिस ऑफिसर जो अपने लापता भाई को ढूढ़ने के लिए खेल में एक गार्ड का भेस लेकर घुसपैठ करता है।
  • जंग हो-योन की पात्र कांग साय-ब्योक (강새벽, कोरियाई उच्चारण: [gaŋ sɛ bjʌk], 067),[१२] उत्तर कोरिया से भागी हुई एक लड़की जो एक ब्रोकर को पैसे देकर उत्तर कोरिया से अपने जीवित परिवारवालों के वापस लाने के लिए खेल में हिस्सा लेती है।
  • ओ येओंग-सु का पात्र ओ इल-नाम (오일남, कोरियाई उच्चारण: [o il nam], 001),[१३] एक वयस्क आदमी जो बाहरी दुनिया में मौत का इंतज़ार करने की जगह खेल को खेलना चाहता है।
  • हे सुंग-ताए का पात्र जांग दोक-सू (장덕수, कोरियाई उच्चारण: [dzaŋ dʌk su], 101),[१४] एक गैंगस्टर जो जुए में अपने कर्ज़ को चुकाने के लिए खेल में हिस्सा लेता है।
  • अनुपम त्रिपाठी का पात्र अब्दुल अली (알리, 199),[१३] पाकिस्तान से एक कर्मी, जो अपने परिवार के लिए पैसे इकट्ठा करने के लिए खेल में हिस्सा लेता है क्योंकि उसके नियोक्ता कई महीनों से उसे पैसे नहीं दे रहे होते हैं।
  • किम जू-यंग की पात्र हान मी-न्यो (한미녀, कोरियाई उच्चारण: [han mi njʌ], 212),[१५] एक रहस्यमयी और दिखावा करने वाली औरत जो अपने आप को एक गरीब अकेली माँ बताती है।

गौण पात्र

खिलाड़ियाँ

  • यू संग-जू का पात्र बियोंग-गी (111),[१६] एक डॉक्टर जो कुछ भ्रष्ट गार्ड्स के साथ काम करके मृत भागीदारों के अंगों को अगले खेलों के बारे में जानकारी के बदले काले बाज़ार में बेचता है।
  • ली यू-मी की पात्र जी-योंग (240),[१७] एक छोटी लड़की जिसे अपने अपमानजनक पिता को मारने की वजह से जेल में कैद कर लेने के बाद हाल ही में छोड़ा गया है।
  • किम सी-ह्युन का पात्र खिलाड़ी 244, एक शिक्षु जो खेल के समय अपना विश्वास वापस पाता है।
  • ली सांग-ही का पात्र खिलाड़ी 017,[१८] काँच बनाने वाला एक व्यक्ति जिसके पाक 30 साल का तजुर्बा है।
  • किन युन ताय का पात्र खिलाड़ी 069, एक खिलाड़ी जो अपनी पत्नी, खिलाड़ी 070 के साथ खेल में शामिल होता है।
  • ली जी-हा की पात्र खिलाड़ी 070,[१९] एक खिलाड़ी जो अपने पति, खिलाड़ी 069 के साथ खेल में शामिल होती है।
  • क्वाक जा-ह्योंग का पात्र खिलाड़ी 278, एक खिलाड़ी जो दोक-सू के समूह में शामिल होकर उसका अनुयायी बन जाता है।
  • क्रिस चैन का पात्र खिलाड़ी 276,[२०] एक खिलाड़ी जो रस्साकशी के खेल में सोंग गी-हुन के समूह में शामिल होता है।

अन्य

  • किम यंग-ओक की पात्र गी-हुन की माँ[२१]
  • चो आ-इन की पात्र सोंग गा-हुन, गी-हुन की बहन
  • कांग माल-गुम की पात्र गी-हुन की पूर्व पत्नी और गा-योंग की माँ[२१]
  • पार्क हे-जिन की पात्र सांग-वू की माँ
  • पार्क सी-वान का पात्र कांग चोल, साय-ब्योक का छोटा भाई

विशेष पात्र

  • गोंग यू का पात्र एक विक्रेता जो खेल के लिए खिलाड़ियों को इकट्ठा करता है (एपिसोड 1 और 9)[२२]
  • ली ब्युंग-हुन का पात्र फ्रंट मैन अर्थात ह्वांग इन-हो (एपिसोड 8–9)[२३]
  • ली-जुंग जुन का पात्र एक गार्ड (एपिसोड 3)[२४]
  • जोफ्री जुलियानो का पात्र VIP #4 (एपिसोड 7)[२५]

उत्पादन

अभिनय

ह्वांग ने ली जंग-जे को अभिनय करने का मौका देना चाहा, क्योंकि वह ऐसा पात्र था जो 2009 के सांयोंग मोटर्स के हड़ताल से प्रभावित था, और इसलिए कि "उसकी पूर्व भूमिकाओं के उसके मनोरंजक पात्र को नष्ट किया जा सके।"[२६] जंग हो-येओन को उसके नए प्रबंधन कंपनी ने ऑडिशन के लिए एक वीडियो भेजने को कहा था जब वह न्यू यॉर्क फैशन वीक के लिए मेक्सिको में एक शूट पूरा कर रही थी। हालाँकि यह उसका पहला ऑडिशन था और मौका पाने की संभावना काफी कम थी, ह्वांग के अनुसार, "जैसे ही मैंने न्यू यॉर्क से उसका ऑडिशन टेप देखा, मैंने सोचा 'यही वो लड़की है जिसकी हमें ज़रूरत है।' उसके प्रति मेरी पहली धारणा ऐसी थी जैसे वह एक जंगली घोड़े की तरह आज़ाद है।"[२७][२८][२९] गॉन्ग यू और ली ब्युंग हुन, दोनों ने ह्वांग के साथ उसके पूर्व फिल्म क्रमशः 'Silenced' और 'The Fortress' पर काम किया था, और ह्वांग ने उन्हें 'स्क्विड गेम' में छोटी भूमिकाएँ निभाने को कहा था।[२७] अली अब्दुल को पात्र के रूप में शामिल करते हुए ह्वांग ने कहा "कोरिया में विदेशी अभिनेताओं को ढूँढ़ना काफी मुश्किल था।" उसने अनुपम त्रिपाठी को मनोभावना को प्रकट करने के उसके कौशल, और कोरियाई भाषा में उसकी प्रवाह के कारण चुना।[३०]

धारावाहिक के लिए कास्ट को 17 जून, 2020 को घोषित कर दिया गया।[३१]

संगीत

'स्क्विड गेम' के संगीत ट्रैक को 17 सितंबर, 2021 को प्रकाशित किया गया था।[३२]

'स्क्विड गेम' के संगीतों की सूची
क्र॰शीर्षकसंगीतकारसंगीतअवधि
1."वे बैक देन Way Back Then"जंग जे-इलजंग जे-इल2:31
2."राउंड वन Round I"जंग जे-इलजंग जे-इल1:19
3."द रोप इज़ टाइड The Rope Is Tied"जंग जे-इलजंग जे-इल3:18
4."पिंक सोल्ज़र्स Pink Soldiers"23230:38
5."होस्टेज़ क्राइसिस Hostage Crisis"23232:22
6."'आई रिमेम्बर माई नेम I Remember My Name"जंग जे-इल 3:13
7."अनफोल्डेड Unfolded..."जंग जे-इल 2:38
8."नीडल्स एंड डैल्गोना Needles and Dalgona"पार्क मिन-जू 3:44
9."द फैट एंड द रैट्स The Fat and the Rats"पार्क मिन-जू 1:52
10."इट हर्ट्स हो बैड It Hurts So Bad"जंग जे-इल 1:13
11."डिलिवरि Delivery"23 4:55
12."डेड एंड Dead End"23 5:25
13."राउंड सिक्स Round VI"जंग जे-इल 5:54
14."वाइफ, हसबैंड एंड 4.56 बिलिअन Wife, Husband and 4.56 Billion"जंग जे-इल 4:26
15."मर्डर विदाउट वाएलेंस Murder Without Violence"पार्क मिन-जू 1:53
16."स्लाटरहाउस Slaughterhouse III"जंग जे-इल 8:16
17."ओवे Owe"जंग जे-इल 2:26
18."उह! Uh..."जंग जे-इल 3:38
19."डॉन Dawn"जंग जे-इल 6:41
20."लेट्स गो आउट टुनाइट Let's Go Out Tonight"जंग जे-इल 3:27
कुल अवधि:69:49

विपणन

फिलीपींस में, में शो में उपयुक्त गुड़िया के एक नकल को सितंबर 2021 को क़ेज़ॉन सिटी के ओर्टिगास ऐवेन्यू में दर्शाया गया था।[३३]

एक पूर्ण नकली सेट को सियोल के इताइवॉन स्टेशन में दिखाया गया था। हालाँकि, कोविड-19 क्वारंटीन के प्रबंधन में संदेहों के कारण इसे जल्द ही बंद करना पड़ा।[३४]

2 और 3 अक्टूबर को पैरिस में एक 'स्क्विड गेम' पॉप-अप स्टोर खोला गया जहाँ 1:30 मिनट में डालगोना बिस्किट से सही आकार निकलकर खेल को जीतने वाले को एक महीने की नेटफ्लिक्स सदस्यता मुफ्त में दी गई।[३५][३६]

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. साँचा:cite web
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  7. साँचा:cite web
  8. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  9. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  10. साँचा:cite web
  11. साँचा:cite web
  12. साँचा:cite web
  13. साँचा:cite web
  14. साँचा:cite web
  15. साँचा:cite web
  16. साँचा:cite web
  17. साँचा:cite web
  18. साँचा:cite web
  19. साँचा:cite web
  20. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  21. साँचा:cite web
  22. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  23. साँचा:cite web
  24. साँचा:cite web
  25. साँचा:cite web
  26. साँचा:cite web
  27. साँचा:cite webसाँचा:cbignore
  28. साँचा:cite web
  29. साँचा:cite web
  30. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।साँचा:cbignore
  31. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  32. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  33. साँचा:cite web
  34. साँचा:cite news
  35. साँचा:cite web
  36. साँचा:cite web

बाहरी कड़ियाँ