सुधीरा दास
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
सुधीरा दास (८ मार्च १९३२ - ३० अक्टूबर २०१५) एक भारतीय महिला अभियंता थीं।[१] वे उड़ीसा की पहली महिला अभियंता थीं। [२][३][४][५]
जीवनी
सुधीरा दास का जन्म ८ मार्च १९३२ को उड़ीसा के कटक में हुआ था। इन्होंने १९५१ में रावेनशॉ कॉलेज से विज्ञान में स्नातक किया। १९५६ में उन्होंने रेडियो भौतिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कलकत्ता से स्नातकोत्तर की। स्नातकोत्तर होने के बाद (टेक), सुधीरा दास ने ब्रह्मपुर इंजीनियरिंग स्कूल में १९५७ में गणित विभाग में व्याख्याता के रूप में पढ़ाना शुरू कर किया बाद में ये महिला पॉलिटेक्निक, राउरकेला की प्राचार्या बन गईं।
३० अक्टूबर २०१५ को भुवनेश्वर में उनका निधन हो गया था।