सांड की आँख

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
सांड की आँख
चित्र:Saand Ki Aankh poster.jpg
फर्स्ट लुक पोस्टर
निर्देशक तुषार हीरानंदानी
निर्माता अनुराग कश्यप
रिलायंस इंटरटेनमेंट
निधि परमार
पटकथा जगदीप सिद्धू
अभिनेता भूमि पेडनेकर
तापसी पन्नू
प्रकाश झा
विनीत कुमार सिंह
संगीतकार विशाल मिश्रा
छायाकार सुधाकर रेड्डी एककांति
वितरक रिलायंस इंटरटेनमेंट
प्रदर्शन साँचा:nowrap [[Category:एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"। फ़िल्में]]
  • 25 October 2019 (2019-10-25)[१]
देश भारत
भाषा हिन्दी

साँचा:italic title

सांड की आँख एक आगामी भारतीय बायोपिक फिल्म है, जो तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित और अनुराग कश्यप, रिलायंस इंटरटेनमेंट और निधि परमार द्वारा निर्मित है। फिल्म में भूमि पेडनेकर, तापसी पन्नू और प्रकाश झा[२] मुख्य भूमिका में हैं। यह शार्पशूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है।[३] बागपत में 10 फरवरी 2019 को इस फ़िल्म का फिल्मांकन शुरू हुआ। फ़िल्म के कुछ हिस्सों को हस्तिनापुर और मवाना में फिल्माया जाएगा।[४] इसे 25 अक्टूबर 2019 को रिलीज़ किया जाना तय है।

पात्र

निर्माण

विकास और कास्टिंग

शुरुआत में भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू अभिनीत इस फिल्म का नाम वुमनिया तय किया गया था, लेकिन शीर्षक के कानूनी अधिकारों पर विवाद के कारण, जो कि प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के पास हैं, फिल्म का नाम बदलकर सांड की आंख रख दिया गया।[६] प्रकाश झा को भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए कलाकारों के दल में शामिल किया गया।[२] फरवरी 2019 के अंतिम सप्ताह में, विनीत कुमार सिंह को कलाकारों के दल में शामिल किया गया।[७] फिल्म के विवरण देते हुए, सह निर्माता अनुराग कश्यप ने कहा कि यह फिल्म सबसे पुराने शार्पशूटर, चंद्रो तोमर और उनकी भाभी प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है।[३]

फिल्मांकन

बागपत में 10 फरवरी 2019 को फिल्मांकन शुरू हुआ। फिल्म का दूसरा भाग हस्तिनापुर और मवाना में शूट किया जाना है।[४] पन्नू ने फिल्म में एक शार्पशूटर की भूमिका को पुन: पेश करने के लिए एयर पिस्टल और राईफ़ल शूटिंग का प्रशिक्षण लिया।[८] फिल्मांकन अप्रैल के अंतिम सप्ताह में पूरा हुआ, जैसा कि पन्नू ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया था।[९]

प्रमोशन और रिलीज

14 फरवरी 2019 को, मुख्य अभिनेताओं ने शूटिंग स्थल से फिल्म का फर्स्ट लुक साझा किया।[१०] होली के त्योहार पर शुभकामनाएं देते हुए, पन्नू ने 21 मार्च 2019 को ट्विटर पर फिल्म से एक और लुक साझा किया। चंद्रो और प्रकाशी तोमर को पेश करते हुए, जिनके जीवन पर फिल्म आधारित है, एक लघु वीडियो रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा 14 अप्रैल 2019 को यूट्यूब पर जारी की गई थी।[११] फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर 16 अप्रैल 2019 को जारी किए गए थे। पोस्टर में पन्नू और भूमि अपनी पिस्तौल के साथ पोज़ देते हुए दिख रहे थे। पोस्टर में फ़िल्म के दीवाली के दिन रिलीज होने का उल्लेख है।[१२]

फिल्म का आधिकारिक टीज़र 11 जुलाई 2019 को रिलायंस इंटरटेनमेंट द्वारा रिलीज़ किया गया था।[१३]

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  7. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  8. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  9. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  10. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  11. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  12. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  13. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

बाहरी कड़ियाँ